नृत्य साम्राज्ञिनी सितारा देवी का निधन
94 वर्षीय कथक डांसर सितारा देवी का सोमवार को मुंबई के जसलोक अस्पताल में निधन हो गया। सितारा देवी के दामाद ने ये खबर मीडिया को दी और बताया कि सितारा देवी जो कि पिछले कुछ समय से वेंटिलेटर पर थीं की हालत सोमवार को काफी खराब हो गयी थी। सितारा देवी को पहले कुंबाला हिल हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। जब उनकी हालत काफी खराब होने लगी तो उन्हें फिर मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सितारा देवी 11 साल की थीं जब वो मुंबई आई थीं और वहां पर रविन्द्र नाथ टैगौर ने उन्हें नृत्य साम्राज्ञिनी का खिताब दिया। सितारा देवी संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, मद्म श्री और कालीदास सम्मान से नवाजी गयीं थी। सितारा देवी का जन्म 1920 में कोलकाता में रहने वाले ब्राह्मण कथकार सुखदेव महाराज के घर में हुआ था।
जब सितारे देवी मुंबई आईँ तो उन्होंने नोबल पुरस्कार विजेता रबिन्द्रानाथ टैगौर को अपने तीन घंटे के सोलो परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित किया। कुछ ही सालों में वो कथक लीजेड बन गयीं और बॉलीवुड में भी उन्होंने कथक को काफी सफलता दिलाई।


Click it and Unblock the Notifications











