MeToo: केट शर्मा ने फिल्ममेकर सुभाष घई पर किया सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस, ये है आरोप
केट शर्मा ने सुभाष घई पर मीटू अभियान के चलते छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और अब उन्होने फिल्ममेकर के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है। केट शर्मा एक टीवी एक्ट्रेस हैं और कुछ समय पहले उन्होने उन पर आरोप लगाया था कि सुभाष घई ने जबरन उनके साथ गले लगने की कोशिश की थी और किस करने की भी कोशिश की थी। पूरी कहानी बताते हुए केट शर्मा ने कहा कि उन्होने 6 अगस्त को उनके अपने घर बुलाया था और वहां पर करीब 5 से 6 लोग पहले से मौजूद थे।
सबके सामने सुभाष घई ने उनका मसाज करने के लिए कह दिया। केट ने बताया था कि उनके लिए वो काफी ज्यादा शॉकिंग था लेकिन सीनियॉरिटी देखते हुए उन्होने 5 मिनट उनको मसाज दिया और हैंड वाश करने के लिए बाथरूम में चली गई।

केट ने आगे बताया कि बाथरुम में आने के बाद उन्होने मुझे कमरे में बुलाया और कहा कि कुछ जरूरी बातें करनी है। जब मैं उनके कमरे में पहुंची तो उन्होने मुझे दबोच लिए और जबरन किस करने की कोशिश करने लगे।
सुभाष घई यहीं पर नही रुके और उन्होने धमकी भी दी थी कि अगर रात भर उनके साथ नहीं रुकेंगी तो वो उनको फिल्म में लॉच नहीं करेगें। इसके बाद वो वहां चली गईं और उनके दिमाग में ये घटना अभी तक चल रह थी।


Click it and Unblock the Notifications