Oooo..सुपरमॉडल केट की न्यूड फोटो प्रदर्शनी करेंगे उनके पति
यह खबर थोड़ी अजीब जरूर है, लेकिन है सच्ची। जी हां, सुपर मॉडल केट मोस के पति जेमी हिंस पत्नी की नग्न तस्वीरें प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। जेमी अपनी फोटो प्रदर्शनी की शुरुआत पिछले साल जून में ही कर चुके हैं। यह उनकी दूसरी फोटो प्रदर्शनी होगी।

वहीं, केट खुद भी इस प्रदर्शनी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सूत्र के अनुसार, जेमी अपनी दूसरी फोटो प्रदर्शनी के लिए अपने घर के आसपास ली गई पत्नी केट की नग्न तस्वीरों की सूची तैयार कर रहे हैं। इसमें केवल केट ही आकर्षण का केंद्र नहीं होंगी, बल्कि जेमी और केट के पालतू कुत्ते आर्ची की तस्वीरें भी प्रदर्शनी में नजर आएंगी।
अपनी पहली फोटो प्रदर्शनी जेमी ने न्यूयार्क में लगाई थी, जिसमें उनके द्वारा पिछले 12 साल में ली गई तस्वीरें थीं। इस प्रदर्शनी में उन्होंने अपने बैंड की सदस्य एलिसन मोसहार्ट को बिस्तर पर दिखाया था। यह तस्वीर सर्वाधिक दाम में बिकी थीं। लेकिन इस बार वह अपनी पत्नी केट को अपनी फोटो प्रदर्शनी का केंद्र बनाना चाहते हैं।
इस प्रदर्शनी में केट की न्यूड तस्वीरें शामिल होंगी। केट और जेमी की शादी साल 2011 में हुई है।


Click it and Unblock the Notifications