’दोस्ताना’ के सीक्वल में कैटरीना
फिल्म "दोस्ताना" का सीक्वल बनाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं लेकिन इस बार फिल्म में प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ को साइन किया गया है।
"दोस्ताना" की अपार सफलता को देखने के बाद निर्माता करण जौहर और निर्देशक तरुण मनसुखानी ने इसका सीक्वल बनाने की योजना बनाई । फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है।
फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम और अभिषेक ही रहैंगे लेकिन प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ को लिया जाएगा। चूंकि 'दोस्ताना" में प्रियंका बॉबी देओल के साथ चली जाती हैं इसलिए अब प्रियंका के लिए फिल्म में जगह नहीं बनती।


Click it and Unblock the Notifications