कैट ने आदित्य को बिकनी के लिए मना किया

इससे पहले धूम में ऐश देओल और बिपाशा बसु बिकनी पहन चुकी हैं। कैटरीना से जब यह कहा गया कि उन्हें इस फिल्म के लिए बिकनी सीन्स करने पड़ेगे तो कैट ने इस बात के लिए आदित्य से बात की। कुछ बातों पर उन दोनों के बीच काफी बहस भी हुई। लेकिन कैट और आदि दोनो अच्छे दोस्त बन चुके हैं इसलिए आदित्य ने कैट की बात नहीं टाली।
वेसे यशराज कैम्प कैट की जगह किसी और को भी अपनी इस फिल्म में ले सकता था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और कैट की ही शर्तों पर फिल्म के लिए राजी हो गये। आज बॉलीवुड में कैटरीना एक ऐसा नाम बन चुकी है जिनके रहने से फिल्म में वजन बढ़ जाता है। सिर्फ बिकनी के चलते आदित्य रिस्क लेने के मुड में नहीं थे।
बॉलीवुड में यह बात सब जानते हैं कि कैट अपने काम के लिए बहुत मेहनत करती है और अपनी पूरी मेहनत किसी भी फिल्म के लिए देती है। ऐसे में यशराज कैम्प ने महंगा नहीं सस्ता ही सौदा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











