क्या ड्रीम गर्ल बन पाएंगी कैटरीना!
बॉलीवुड की आज की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाने वाली कैटरीना कैफ आजकल हेमा मालिनी की फिल्म सीता और गीता के रीमेक में काम करने को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबर के मुताबिक कैटरीना कैफ हेमा मालिनी की हिट फिल्म सीता और गीता के रीमेक में हेमा मालिनी का किरदार निभाने वाली हैं। कैटरीना कैफ और हेमा मालिनी दोनों ही बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कैटरीना कैफ भी हेमा मालिनी की बहुत बड़ी फैन हैं और वो हेमा मालनी के किरदार को निभाने को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। सीता और गीता फिल्म 1972 में रिलीज हुई थी और इसमें हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में हेमा मालिनी काफी खूबसूरत दिखी थीं और साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट भी रही थी।
खबर ये भी है कि सीता और गीता फिल्म के रीमेक को निर्देशक रमेश सिप्पी ही बनाएंगे जिन्होंने इसकी ओरिजनल फिल्म को भी डायरेक्ट किया था। लेकिन मुश्किल ये है कि सिप्पी भाइयों के बीच किसी बात को लेकर तकरार चल रही है और जब तक उनके बीच की ये तकरार खत्म नहीं हो जाती तब तक इस फिल्म का रीमेक नहीं बन सकता। असल में बात ये है कि सीता और गीता फिल्म के अधिकार रमेश सिप्पी के पास नहीं हैं और जब तक उनका अपने भाइ से झगड़ा खत्म नहीं हो जाता तब तक फिल्म के अधिकार भी उन्हें नहीं मिल सकते।
दूसरी तरफ सीता और गीता फिल्म कैटरीना कैफ जो कि हेमा मालिनी की बहुत बड़ी फैन हैं की फेवरेट फिल्मों में से एक है। कहा जाता है कि कैटरीना कैफ एक समय इस फिल्म को खुद ही बनना चाहती थीं। लेकिन वो नहीं बना सकीं। आखिरकार फिल्म का रीमेक उनके हाथ आ ही गया। अब देखना ये है कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के रुप में कैटरीना कैफ क्या कमाल दिखाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












