..................... Kashmira Shah | Sex | Bollywood | कश्‍मीरा शाह | बॉलीवुड | सेक्‍स - Hindi Filmibeat

टेंशन फ्री होने के लिये सेक्‍स करती हैं कश्‍मीरा

मुंबई। तनाव मुक्‍त होने के लिये खुली हवा में सांस लेने और योगा करने जैसी बात तो आपने सुनी होगी मगर बॉलीवुड अभिनेत्री कश्‍मीरा शाह ने जो नुस्‍खा बताया है उससे खलबली मच गई है। कश्‍मीरा शाह ने कहा है कि जब कभी भी वह तनाव में होती है तो अपने बॉयफ्रेंड से सेक्स करने के बाद वह तनाव मुक्त हो जाती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कश्मीरा ने कहा कि यदि आप बिस्तर पर खुश नहीं हैं तो कहीं खुश नहीं रह सकते हैं।

मालूम हो कि टीवी एक्‍टर कृष्‍णा से कश्‍मीरा का लंबे समय से रोमांस चल रहा है। दोनों ने फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं जताया है। इससे पहले भी ब्रेड लिस्टरमैन से विवाह कर तलाक ले चुकी कश्मीरा का शादी में भी यकीन है, लेकिन उनका दोबारा शादी करने का कोई इरादा नहीं है। पूर्व में भी कश्‍मीरा ने कई न्‍यूड फोटो खिंचवा कर सबको दंग कर दिया है।

कश्मीरा कहती हैं, मैं खुद को डी-स्ट्रेस करने के लिए अपने बॉयफ्रेंड के साथ सोती हूं और उसके साथ सेक्स करती हूं। अगर कोई बेड पर खुश नहीं हैं तो कहीं भी खुश नहीं है। कश्‍मीरा ने कहा कि सेक्‍स के बाद मेरा दिमाग बिल्‍कुल शांत हो जाता है और मैं मानसिक रूप से खुद को स्‍वस्‍थ समझने लगती हूं। कश्‍मीरा के इस नये बयान के बारे में आपकी क्‍या राय है? हमें बताने के लिये नीचे दिये गये कमेंट बाक्‍स में जरुर लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X