कश्मीर पर कॉमेडी फिल्म बनाएंगे भंडारकर

भंडारकर कहते हैं वह बचपन से ही कश्मीर घूमना चाहते थे लेकिन उनके इस सपने को पूरा होने में वक्त लगा। भंडारकर को कश्मीर की वादी इतनी पसंद आई कि अब वह घाटी को लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह घाटी को लेकर एक हास्य प्रधान फिल्म बनाना चाहते हैं।
भंडारकर ने कहा, "कश्मीर को केवल बंदूक और हिंसा से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। हम क्यों न कश्मीर की सुंदरता को पर्दे पर उतारने की कोशिश करें।" भंडारकर के अनुसार वह आतंकवाद नहीं बल्कि हास्य को विषय बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह गंभीर फिल्मों की श्रेणी से अलग हटकर फिल्म बनाना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications