एक खूबसूरत जेल है कश्मीर

By Neha Nautiyal

Lamhaa
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक राहुल ढोलकिया की कश्मीर पर आधारित फिल्म 'लम्हा' ऐसे समय में आई है जब जम्मू एवं कश्मीर में तनाव की स्थिति है और राज्य में पुलिस गोलीबारी में होने वाली युवाओं की मौतों का हिंसक विरोध हो रहा है।

यह फिल्म इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। पीवीआर पिक्चर्स ने इसका वितरण किया है। संजय दत्त, बिपाशा बसु, कुणाल कपूर और अनुपम खेर ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के निर्देशक ढोलकिया का कहना है, "यह एक ऐसी फिल्म है जो आपको कश्मीर के बारे में सोचने के लिए मजबूर करेगी। 'लम्हा' कश्मीरियों की दशा पर बनी अन्य फिल्मों से अलग है। यह कश्मीर के लोगों के दृष्टिकोण से बनी फिल्म है।"

देखें तस्वीरें: लम्हा फिल्म की

उन्होंने कहा, "कश्मीर घाटी पर फिल्म बनाने का निर्णय लेने के पीछे की वजह यह है कि 'परजानिया' के प्रदर्शन के दौरान कुछ कश्मीरी छात्रों से मेरी मुलाकात हुई थी। उनका कहना था कि कश्मीर एक खूबसूरत कारागार है। यह कुछ ऐसी बात थी जिसने मेरा ध्यान खींचा।" ढोलकिया ने 2002 के गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि पर 'परजानिया' फिल्म बनाई थी।

'लम्हा' में एक सेवानिवृत्त पैराकमांडो विक्रम (संजय) को घाटी में पाशा के खात्मे के लिए भेजा जाता है। पाशा कश्मीर में हिंसा को नियंत्रित करता है। विक्रम को यह पता नहीं होता कि उसकी कार्रवाई खुद उसके और कश्मीरियों के जीवन को हमेशा के लिए बदल देगी। फिल्म में बिपाशा (अजीजा) कश्मीर की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले एक संगठन के लिए काम करती हैं।

कुणाल ने फिल्म में युवा राजनेता की भूमिका निभाई है। पहले बिपाशा की जगह करिश्मा कपूर यह भूमिका करने वाली थीं लेकिन उन्होंने अंतिम समय में घाटी में शूटिंग के डर से अभिनय से इंकार कर दिया। बाद में अमीशा पटेल और सोनम कपूर के भी यह भूमिका करने की चर्चा रही।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X