कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री एमपी में बनाएंगे नरसंहार संग्रहालय, मदद को आगे आए सीएम!

लगातार चर्चा में चल रही है फिल्म कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक ऐलान किया है जो कि खबरों का हिस्सा है और लोगों की इसपर अलग अलग राय है। खबरें हैं कि मध्य प्रदेश सरकार कुछ ऐसा करने जा रही है जो कि ऐतिहासिक है, ऐसा शायद ही पहले हुए है। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने विवेक अग्निहोत्री के साथ मिलकर 'नरसंहार संग्रहालय' की बनाने की घोषणा की है।

यह घोषणा फिल्म निर्माता की यात्रा और राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक के बाद हुई है। विवेक ने कहा कि आगामी परियोजना 'मानवता' का प्रतीक होगी।

the kashmir files, vivek agnihotri, द कश्मीर फाइल्स, विवेक अग्निहोत्री

''हमारा @i_ambuddha Foundation और @kp_global एक नरसंहार संग्रहालय बनाने के लिए काम कर रहे थे। आज, जब मैंने सीएम शिवराज सिंह चौहान जी से इसके बारे में अनुरोध किया तो उन्होंने तुरंत भूमि और रसद सहायता प्रदान की।

आगे क्या लिखा

आगे क्या लिखा

यह पूरी तरह से हमारे और लोगों द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा। यह मानवता का प्रतीक होगा," उन्होंने साझा किया। उन्होंने समर्थन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

नरसंहार संग्रहालय

नरसंहार संग्रहालय

विवेक ने कहा कि.. "सभी कश्मीरी हिंदुओं और सभी उत्पीड़ित लोगों की ओर से, मैं माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके त्वरित निर्णय और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम चाहते हैं कि यह नरसंहार संग्रहालय मानवता और विश्व कल्याण के भारतीय मूल्यों को प्रदर्शित करे।"

आतंकवाद मानवता को कैसे नष्ट कर देता है

आतंकवाद मानवता को कैसे नष्ट कर देता है

उन्होंने कहा, ''यह संग्रहालय यह भी दिखाएगा कि आतंकवाद मानवता को कैसे नष्ट कर देता है।'' बात करें कश्मीर फाइल्स की तो इस फिल्म ने रिलीज होकर काफी बड़ा धमाका किया है और फैंस को काफी पसंद आई है।

 सच्चाई पर आधारित नहीं है

सच्चाई पर आधारित नहीं है

लोगों का मानना है कि इस इतिहास को सबसे सामने आना चाहिए था, हालांकि कुछ लोगों का कहना है ये पूरी तरह से सच्चाई पर आधारित नहीं है और वो लोग आवाज भी उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है

सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है

विवेक अग्निहोत्री पर इस बात को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है कि, क्या वो इस फिल्म से आने वाला पैसा कश्मीरी पंडितों पर खर्च करेंगे या फिर उन्होने सिर्फ इस कहानी का इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए किया है। फिल्म काफी जल्दी 200 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X