'9 इलेवन' में कश्मीरा-जतिन करेंगे आईटम नंबर

ये एक ऐसी हिंदी फिल्म है जिसे पूरा वाशिंगटन में फिल्माया गया है। फिल्म के बोल हैं...लेट्स डू...चुम्मालिंगन...। अब आप खुद ही फैसला कर लीजिये जिस गाने के बोल इतने हॉट हैं, वो देखने में कैसा होगा? कश्मीरा शाह इन दिनों काफी दिन से बेरोजगार चल रही थी, अभी हाल ही में उन्होंने बेहद ही हॉट अंदाज में एक कलैंडर के लिए अपनी उत्तेजक तस्वीरें खींचवाई थी। शायद ये उसी का नतीजा है कि ये आईटम नंबर कश्मीरा की झोली में आ गया और कश्मीरा का फंडा काम आ गया।
वैसे भी फिल्म दंबग का आईटम नंबर मुन्नी...हिट क्या हुआ, बॉलीवुड में एक बार फिर से आईटम सांगस जवान हो गये है । संगीतकार ललित पंडित ने इस गीत के जरिये अपनी अकेले और सफल शुरूआत की है। देखना दिलचस्प होगा कि अपने भाई की तरह ही जतिन पंडित भी अपने आईटम नंबर में कामायाब होते है कि नहीं और उनकी कश्मीरा, मुन्नी पर भारी पड़ती है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











