शादीशुदा एक्ट्रेस ने 12 साल छोटे एक्टर संग होटल में किया 'वन नाइट स्टैंड', फिर बनी जुड़वां बच्चों की मां!

Bollywood Actress One Night Stand: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में प्यार और शादी आम बात है, लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनकी लव स्टोरी की शुरुआत एक रात के रिश्ते से हुई और फिर वो हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। होटल, एक रात और जुड़वां बच्चे लेकिन सवाल अब भी बना है आखिर कौन है ये हसीना? तो आज हम आपको बॉलीवुड की इसे सुपरबोल्ड एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं।
इस लव स्टोरी की हीरोइन कोई और नहीं बल्कि कश्मीरा शाह हैं, जिनका नाम टीवी और बॉलीवुड दोनों में काफी चर्चित रहा है। उन्होंने कृष्णा अभिषेक संग सात फेरे लिए।एक बातचीत के दौरान कश्मीरा ने बताया कि कृष्णा से पहली बार मिलने पर उन्हें उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उन्हें केवल ये पता था कि वह सुपरस्टार गोविंदा के भांजे हैं।
पहले पति से तलाक के बाद कश्मीरा अकेलेपन की स्थिति में थीं। ऐसे में कृष्णा की मौजूदगी उनके लिए उम्मीद की एक नई किरण बन गई। फिल्म 'पप्पू पास हो गया' की शूटिंग के दौरान दोनों साथ काम कर रहे थे। एक दिन कश्मीरा ने कृष्णा को होटल में डिनर के लिए बुलाया और बातचीत का सिलसिला ऐसा चला कि रात के 2 बज गए।
उसी रात दोनों के बीच नज़दीकियां इस कदर बढ़ीं कि उनका रिश्ता एक नए मोड़ पर आ गया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कश्मीरा और कृष्णा ने साल 2013 में शादी कर ली।साल 2017 में कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक ने सेरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों का स्वागत किया और पैरेंटहुड की खूबसूरत यात्रा शुरू की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृष्णा से पहले कश्मीरा ने 2002 में हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन संग शादी की थी. शादी के 5 साल बाद 2007 में ये कपल अलग हो गया.


Click it and Unblock the Notifications















