क्या है 'कसौटी' के बंद होने की वजह
सिज़ान खान (अनुराग बसु) ने “कसौटी ज़िंदगी के" से रिश्ता क्या तोडा प्रेरणा बनी श्वेता तिवारी ने भी इससे अपना पल्ला झाडते हुए भोजपुरी फिल्मों की राह पकड ली. यही वजह है कि एक समय नंबर 1 की पोजिशन पर रहा यह शो अगले साल जनवरी माह की चौदह तारीख को बंद होने जा रहा है.
कहा यह जा रहा है कि इस शो की जगह पर एकता कपूर एक नया धारावाहिक “कर लो सपने पूरे" लौंच करने जा रही हैं. यह शो चार लडकियों की कहानी है जो गांव से शहर अपने सपने पूरे करने आती हैं. जब कि सच्चाई यह है कि यह शो स्टार प्लस की बजाय सोनी टेलीविजन पर अगले साल जनवरी माह में प्रसारित किया जाएगा. इस शो में एकता की प्रिय सहेली अनिता हसनंदानी लाली नामक लडकी का किरदार निभा रही हैं. लाली हरियाणा के रेवाडी गांव की रहने वाली है जो नायिका बनने का सपना लिए मुंबई आती है.
जहां तक “कसौटी ज़िंदगी के" बंद होने की बात है. इस सिलसिले में हमनें इस शो से टेलीविजन की दुनिया का जाना माना नाम बन चुके मिस्टर बजाज यानी कि अपने डांसर रॉनित रॉय से बात की तो उन्होंने कहा “एक बहुचर्चित धारावाहिक जब बंद होता है तो वाकई बुरा लगता है मगर मै इस शो के बंद होने का कारण मैं आपको नहीं बता सकता. मैं इस शो का महज़ एक किरदार हूं. इसका असली कारण इस शो की कर्ता धर्ता एकता जी ही बता सकती हैं. यदि उन्होंने इसे बंद करने का फैसला किया है तो यह सिर्फ उनका नहीं बल्कि चैनल का भी फैसला है. मुझे यकीन है उन्होंने इससे कुछ बेहतर सोचा है.“ इस शो के बंद होने का कारण श्वेता को न मानते हुए रॉनित कहते हैं “ऐसा नहीं हैं कि श्वेता के चले जाने से यह फैसला लिया गया है. वह चली गई यह उसका फैसला है उसके लिए हम क्या कर सकते हैं.“
इस शो के बंद होने की असली वजह जानने के लिए जब हमनें बालाजी की क्रिएटीव हैड ऋद्धी से बात की तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा “इस बारे में हमें कुछ भी कहने की अनुमति नहीं है. आप जानना चाहती हैं तो कृपया एकता या शोभा कपूर से बात करें.“ जब इस बारे में हमनें एकता से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से बचने के लिए अपना फोन बंद कर दिया.


Click it and Unblock the Notifications