..................... Karwa Chauth- Kiara advani applied Menhadi on Mother's hand - Hindi Filmibeat

Karwa Chauth- मां के हाथों में मेंहदी लगाती दिखी कियारा आडवाणी, वायरल हुई तस्वीर

देश में इस समय करवा चौथ को लेकर काफी चर्चाएं हैं और आज ये त्योहार काफी धूमधाम से से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और और पूजा भी करती हैं। इस मामले में हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं हैं और एक्ट्रेसेस इसको लेकर काफी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस समय एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं।

जी हां कियारा आडवाणी अभी शादीशुदा नहीं हैं लेकिन वो अपनी मां को तैयार करते हुए नजर आ रही हैं। कियारा आडवाणी की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल है जिसमें वो अपनी मां को मेंहदी लगा रही हैं।

kiara advani, कियारा आडवाणी

गौरतलब है कि इस दिन औरतें श्रृंगार करती हैं और दुल्हन की तरह सजती हैं। कियारा आडवाणी ने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया के स्टोरी में शेयर किया था जिसको काफी पसंद किया जा रहा है और लोगों का मानना है कि वो अच्छा काम कर रही हैं।

कियारा आडवाणी के अलावा कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो कि इसको लेकर तैयारियों में जुटी हैं और श्रृंगार करने वाली हैं। कियारा आडवाणी की बात करें तो इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होने लिखा है कि..

'मां के लिए मेंहदी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी फिल्म लक्ष्मी को लेकर चर्चा में चल रही हैं जिसमें अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X