Karwa Chauth 2025 Bollywood: दुल्हन की तरह सजी हीरोइनें, करवा चौथ लुक देख आहें भरने लगेंगे आप

Karwa Chauth

Karwa Chauth 2025 Bollywood - हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड करवा चौथ पर छाया हुआ है। बता दें कि अभी चांद दिखने में समय है लेकिन कुछ अभिनेत्रियों का करवा चौथ लुक सामने आ गया है।

इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और मीरा राजपूत शामिल हैं। मीरा शाहिद कपूर की पत्नी हैं लेकिन वो एक्ट्रेस नहीं है। इस दौरान किसी ने लाल पहना है तो किसी ने पीला लेकिन सभी काफी शानदार लग रही हैं। कुछ अभिनेत्रियों ने मेहंदी की तस्वीरें ही साझा की हैं। भले ही इनकी शादियों को काफी समय हुआ है लेकिन लुक्स बिल्कुल दुल्हन वाले हैं।

अनीत पड्डा ने आहत की मुस्लिमों की भावनाएं? इस्लामिक दुआ पर किया रैप और डांस, बुरी तरह ट्रोल

शिल्पा शेट्टी

चाहे कोई त्योहार हो.. शिल्पा शेट्टी का जलवा कायम रहता है। फिर आज तो पत्नियों का दिन है। ऐसे में जब शिल्पा शेट्टी सामने आईं तो फैंस के दिल धक से हो गए। मांग में सिंदूर और हाथ में थाली लेकर शिल्पा ने सफेद रंग का एक बैग लिया हुआ था। वो हमेशा की अच्छी लग रही हैं।

रवीना टंडन

रवीना टंडन ने इस बार करवा चौथ में पीली रंग की साड़ी पहनी हुई है। उन्होने सिंदूर लगाया हुआ है और मंगलसूत्र भी पहना है। काफी देखा जाता है कि रवीना टंडन इस तरह के अंदाज में दिखे हैं। अपने दौर की दमदार अदाकारा रहीं रवीना टंडन के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस लगातार कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

मीरा राजपूत

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत किसी फिल्म बैकग्राउंड से नहीं है। रेड कलर की साड़ी और चमकदार ब्लाउज में वो कमाल की लग रही हैं। इस दौरान उन्होने ना तो सिंदूर लगाया था और ना ही किसी तरह की थाली के साथ दिख रही थीं। मीरा राजपूत एक्ट्रेस नहीं है लेकिन फिर से किसी हीरोइन से कम नहीं लगती हैं। वो अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। धीरे धीरे बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स सामने आ रहे हैं..

LIVE Feed
  • Oct 10, 2025 11:19 PM

    रकुल प्रीत सिंह का करवा चौथ लुक

    रकुल प्रीत सिंह ने करवा चौथ कुछ इस अंदाज में मनाया है। उनके लुक्स ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। जैकी भगनानी के साथ पोज देती एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं।

  • Oct 10, 2025 11:16 PM

    आयुष्मान खुराना के साथ ताहिरा कश्यप

    करवा चौथ पर आयुष्मान खुराना की पत्नी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ताहिरा कश्यप शानदार लग रही हैं और एक्टर के साथ करवा चौथ की रस्में निभाती नजर आ रही हैं।

  • Oct 10, 2025 11:14 PM

    मौनी रॉय ने ऐसे मनाया करवा चौथ

    मौनी रॉय का करवा चौथ लुक काफी पसंद किया जा रहा है। पति सूरज के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

  • Oct 10, 2025 11:12 PM

    भारती सिंह का करवा चौथ लुक

    दोबारा मां बनने जा रहीं भारती सिंह का करवा चौथ लुक खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में उन्होने ऐलान किया था कि गोला बड़ा भाई बनने वाला है। अब देखिए ये लुक..

  • Oct 10, 2025 11:10 PM

    चांद को देखूं..

    परिणीति चोपड़ा की इस तस्वीर को देख लोग खुश हो जाएंगे। अभिनेत्री ने इस तरह से राघव चड्ढा को देखा।

  • Oct 10, 2025 11:08 PM

    परिणीति चोपड़ा की मेहंदी

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने शादी करके लोगों को हैरान किया था। आज करवा चौथ पर परिणीति चोपड़ा का लुक तो सामने नहीं आया है लेकिन उन्होने महेंदी की तस्वीर पोस्ट की है।

  • Oct 10, 2025 10:09 PM

    राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा का लुक भी काफी हटके नजर आ रहा है। करवा चौथ 2025 में राज कुंद्रा ने अपने अंदाज से धमाका किया है।

  • Oct 10, 2025 8:52 PM

    सोनम कपूर का करवा चौथ लुक

    अभिनेत्री सोनम कपूर जो कि अब लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैें उनका लुक सामने आया है। कार में करवौ चौथ लुक में दिख रही इस हसीना के फैंस आहें भर रहे हैं। देखिए झलक..

  • Oct 10, 2025 8:29 PM

    नताशा दलाल, गीता बसरा का लुक

    इस तस्वीर में कई अदाकाराएं दिख ही हैं। लेकिन इसके अलावा हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा और वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल का लुक तेजी से वायरल हो रहा है। डालिए एक नजर..

  • Oct 10, 2025 7:06 PM

    सुनीता आहूजा का लुक

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने सोने वाला लुक दिखाया है। गहनों से लदी सुनाती काफी खुश हैँ। उनके इस लुक ने लोगों के हैरान करके रख दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X