Karwa Chauth 2024: राधिका मर्चेंट से लेकर रकुल प्रीत तक...ये नई नवेली दुल्हनें इस साल मनाएंगी पहला करवाचौथ

Karwa Chauth 2024: इस साल करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर 2024 को मनाया जाने वाला है। इस दिन सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस बार बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी जगत की ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जो कि इस साल अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखने वाली है।
सोनाक्षी सिंहा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सोनाक्षी सिन्हा का आता है। उन्होंने एक मुस्लिम परिवार में शादी की है और जहीर इकबाल के साथ में वह रहती हैं। दोनों की शादी 22 अप्रैल 2024 में हुई। लेकिन इसके बावजूद भी वह अपने माथे पर सिंदूर लगाती है। इस लिहाज से यह तो साफ हो जाता है कि वह भी इस बार करवा चौथ का अपना पहला व्रत जरूर रखने वाली है।
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के साथ फरवरी 2024 में शादी रचाई। इस साल वह अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखने वाली है। उनके फैंस भी उनके पहले करवा चौथ का लुक देखने के लिए एक्साइटिड है।
आरती सिंह
बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी है आरती सिंह भी इस साल अपना करवा चौथ का पहला व्रत रखने वाली है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ 25 अप्रैल को शादी की थी।
अदिति राव हैदरी
'हीरामंडी' वेब सीरीज से चर्चा में आई अदिति राव हैदरी ने कुछ वक्त पहले ही सिद्धार्थ के साथ में शादी की। भले ही एक्ट्रेस की यह दूसरी शादी है लेकिन सिद्धार्थ के साथ वह अपना पहला करवा चौथ मनाने जा रही है। बता दें कि अदिति वैसे तो मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पति हिंदू हैं।
दिव्या अग्रवाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल की भी उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व पड़गांवकर के साथ 20 फरवरी 2024 को शादी हुई थी। एक्ट्रेस का यह पहला करवा चौथ होने वाला है और उनका लुक देखने के लिए भी उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है।
कृति खरबंदा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट के साथ 15 मार्च 2024 को शादी की थी। बता दे कि कृति खरबंदा का यह पहला करवा चौथ होने वाला है।
राधिका मर्चेंट
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की अनंत अंबानी के साथ 12 जुलाई 2024 को शादी हुई थी। दोनों की शादी को अभी कुछ ही महीने हुए हैं। दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ में हुई थी। लेकिन अब लोग भी राधिका के पहले करवा चौथ का लुक देखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











