Karwa Chauth 2023: पति की लंबी उम्र के लिए ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखती करवाचौथ व्रत

Karwa Chauth 2023: त्यौहारो का सीजन है। एक के बाद एक कई सारे त्यौहार आ रहे है। अभी कुछ दिनों पहले नवरात्रि का उत्सव खत्म हुआ है। अब जल्द ही दीवाली आने वाली है। इसी के बीच मतलव 1 अक्टूबर को है करवाचौथ, तो ऐसे में इस खास त्यौहार करवाचौथ की वजह से चारो-तरफ हलचल का माहौल है। बाजारों में भीड़ है। स्त्रियां खुशी से इस खास दिन की तैयारी कर रही हैं। जाहिर है कि हर सुहागन स्त्री के लिए करवाचौथ का दिन काफी खास होता है, पूरी तैयारी के साथ वह इस खास दिन व्रत रखती हैं और सजती-सवरती हैं। रात में फिर चांद को देखकर व्रत खोलती हैं। परंतु कुछ ऐसी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में हसीनाएं हैं जो करवाचौथ का व्रत नहीं रखती हैं। तो आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारें में बताएंगे जो करवाचौथ नहीं रखती।
1. सोनम कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर का आता है। सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। दोनों साथ में काफी खुश हैं और दोनों के एक बेटा भी है। सोनम कपूर अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। उनके पति आनंद आहूजा भी नहीं चाहते कि वह उनके लिए व्रत रखें। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था।
2. ट्विंकल खन्ना
इस लिस्ट में दूसरा नाम ट्विंकल खन्ना का है। अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। उनका कहना है कि भूखे रहने से पति की उम्र नहीं बढ़ती है। ट्विंकल खन्ना ने करवा चौथ को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। ट्विंकल खन्ना ने ये भी कहा था कि जिन पुरुषों को लिए व्रत नहीं रखा जाता वो ज्यादा जीते हैं।
3. करीना कपूर
इस लिस्ट में तीसरा नाम करीना कपूर का है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ साल 2012 में शादी की थी। करीना कपूर करवा चौथ का व्रत नही रखती हैं। उनका मानना है कि पति के प्रति प्यार साबित करने के लिए करवा चौथ का व्रत रखना जरूरी नहीं है। करीना कपूर के इस बयान को लेकर उनकी आलोचना हुई थी।
4. हेमा मालिनी
इस लिस्ट में अगला नाम हेमा मालिनी का है। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ साल 1980 में शादी की थी। हेमा मालिनी की शादी को इतना समय हो गया है लेकिन वह करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। उनका कहना है कि प्यार दिल में होता है। तो इस हिसाब से हेमा भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं।
5. रत्ना पाठक
इस लिस्ट में अगला नाम दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक का भी है। रत्ना पाठक ने नसीरुद्दीन शाह के साथ शादी की थी। वह करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। रत्ना पाठक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हमारा समाज रुढ़िवादी विचारों का है। यहां पढ़ी लिखी महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। रत्ना पाठक के इस बयान के बाद उनकी काफी अलोचना हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications
















