Karwa Chauth 2022 pics: अनिल कपूर के घर पहुंची रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, नताशा धवन सहित स्टार्स

Karwa Chauth 2022 pics: करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड स्टार्स और स्टार पत्नियों के लिए काफी खास रहता है। हर साल, अनिल कपूर की पत्नी, सुनीता कपूर अपने घर पर करवा चौथ की पूजा का बड़ा सा आयोजन करती हैं और लगभग सभी Star Wives इस का हिस्सा रहती हैं। करवा चौथ 2022 की तस्वीरें भी बाहर आ चुकी हैं जहां रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी सहित कई स्टार्स और स्टार पत्नियां, अनिल कपूर के घर पहुंची।
जहां शिल्पा शेट्टी हमेशा की तरह, लाल जोड़े में ही नज़र आईं वहीं रवीना टंडन ने सुनहरी साड़ी में अपना व्रत खोला। सुपरस्टार नीलम बेहद प्यारे गरारा सूट में नज़र आईं तो पूनम ढिल्लन अपनी बहू के साथ पहला करवा चौथ मनाती दिखीं। वरूण धवन की पत्नी नताशा धवन, अपनी सास लाली धवन और जेठानी जान्हवी धवन के साथ नज़र आईं। इस आयोजन में रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन भी अपनी बहू के साथ दिखाई दीं। देखिए करवा चौथ की तस्वीरें।

बॉलीवुड Wives का करवा चौथ 2022
हर साल इस तस्वीर का इंतज़ार फैन्स को बड़ी बेसब्री से रहता है। गौरतलब है कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर कई सालों से अपने घर पर करवा चौथ की पूजा की इंतज़ाम करती हैं और लगभग सभी Bollywood Wives एक साथ इकट्ठा होती हैं। तस्वीर में लाली धवन, नताशा धवन, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, सुनीता कपूर, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी, पद्मिनी कोल्हापुरी सहित ढेरों स्टार्स दिखाई दे रही हैं।

सुर्ख लाल जोड़ा
शिल्पा शेट्टी हर साल की तरह इस साल भी सुर्ख लाल जोड़े में दिखाई दीं। शिल्पा शेट्टी, हर साल पूरे रीति रिवाज़ के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं।

सुनहरी साड़ी में रवीना टंडन
रवीना टंडन भी इस सुनहरी पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। रवीना टंडन भी हर साल इस जश्न का हिस्सा बनती हैं।

पद्मिनी कोल्हापुरी
पद्मिनी कोल्हापुरी भी सास बन चुकी हैं और उनके बेटे प्रियांक शर्मा ने एक्ट्रेस शज़ा मोरानी से पिछले साल शादी की है। दोनों ने ही करवा चौथ का त्योहार मनाया।

नीलम - रीमा जैन
रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन भी अपने बेटे अरमान जैन की पत्नी अनीसा मल्होत्रा के साथ करवा चौथ मनाने पहुंची। वहीं नीलम भी बेहद खूबसूरत नज़र आईं।

नताशा धवन
वरूण धवन की पत्नी नताशा धवन भी इस करवा चौथ के पर्व का हिस्सा बनीं। उनके साथ उनकी जेठानी जान्हवी धवन भी दिखाई दीं। गौरतलब है कि नताशा धवन, शादी के पहले से ही इस जश्न का हिस्सा रही हैं।

Bollywood wives
Bollywood wives महीप कपूर और भावना पांडे भी करवा चौथ के लिए बेहद खूबसूरत नज़र आईं। भावना और महीप ने एक दिन पहले भी अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थीं।
गौरतलब है कि इस साल, कपूर परिवार के लिए ये जश्न और भी शानदार है क्योंकि सोनम कपूर के बेटे वायु कपूर आहूजा घर में आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











