..................... Karwa Chauth 2019: Anushka Sharma, Virat Kohli fast together - Hindi Filmibeat

करवा चौथ 2019- विराट कोहली ने भी अनुष्का संग रखा व्रत- शेयर की खूबसूरत तस्वीर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पूरे धूमधाम के साथ करवा चौथ मनाया। खास बात यह है कि सिर्फ अनुष्का ही नहीं, बल्कि विराट ने भी इस मौके पर व्रत रखा था। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है, जहां अनुष्का ने लिखा है- मेरे जीवन और उसके बाद के साथी और आज के मेरे उपवास के साथी। अनुष्का- विराट की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

फैंस इनकी जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं। अनुष्का ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- My partner for lifetime & beyond and my fasting partner for the day 🥰 Happy karvachauth to all 🌝💜

Anushka Sharma, Virat Kohli

अनुष्का और विराट की जोड़ी हमेशा से फैंस की फेवरिट रही है। जहां एक देश के पसंदीदा क्रिकेटर हैं, वहीं अनुष्का अभिनय से सबका दिल जीत चुकी हैं। ऐसे में यह जोड़ी काफी खास है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने लिखा कि इन दोनों ने मिलकर प्यार की नई मिसाल कायम की है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दोनों सितारों के लिए प्यार भरे शब्द लिखे हैं।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। इन दोनों ने इटली में शादी की थी। फिलहाल विराट जहां क्रिकेट में व्यस्त हैं। अनुष्का भी कुछ नए प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी हैं। जल्द ही अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X