»   » Pics:व्रत ना सही करवाचौथ की हर रस्म में जया के साथ अमिताभ

Pics:व्रत ना सही करवाचौथ की हर रस्म में जया के साथ अमिताभ

बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ शादी के बंधन सन 1973 में बंधे थे। तब से आज तक बिग बी करवाचौथ का दिन पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते आ रहे हैं। आपको बता दें कि अमिताभ पत्नी जया के लिए हर साल करवाचौथ का व्रत रखते हैं। मगर शादी के 44वें करवाचौथ पर बच्चन जी व्रत रखने की परंपरा को नहीं निभा सके। इससे पहले अपने जन्मदिन को भी उन्होंने केवल घरवालों के साथ ही मनाया। दूसरी तरफ पूरे बाॅलीवुड में करवाचौथ व्रत की धूम नजर आई। बाॅलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने घर पर फिल्मी स्टाइल में करवाचौथ पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में शामिल होने बाॅलीवुड की तमाम शादीशुदा जोडि़यां पहुंची।

11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 72वां जन्मदिन था। मगर अपनी बीमारी के चलते उन्होंने घर के चाहरदीवारी के अंदर ही जया भादुड़ी, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राॅय बच्चन, श्वेता बच्चन और परिवार के बच्चों के साथ ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर डिनर किया। मगर अपने फैंस को भी उन्होंने निराश नहीं किया। अमिताभ ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'उन सब लोगों के लिए जो मुझे 72 से 73वें वसंत में प्रवेश करने की शुभकामनाएं दे रहे हैं', 'इतने प्यार, लगाव और शुभकामनाआें के लिए आप सब को धन्यवाद''।

अपनी बीमारी के चलते जन्मदिन के साथ बिग बी सालों बाद करवाचौथ भी नहीं मना सके। बिग बी की शादी के बाद उनका 43वां करवाचौथ का व्रत था। करवाचौथ के मौके पर मीडिया से मुखातिब हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'आज करवाचौथ' भी है, हर बार करवाचौथ पर व्रत रखता था, पर अब कुछ दवाएं खानी होती हैं, तो उसके लिए भोजन करना पड़ता है, इसलिए नहीं रखा व्रत। फिल्मी सेलिब्रिटीज ने आयोजित करवाचौथ पार्टी में पहुंचकर करवाचैथ का व्रत मनाया। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं अमिताभ बच्चन के घर से लेकर बाॅलीवुड हस्तियों ने कैसे सेलिबे्रट किया करवाचौथ.......

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

करवाचौथ की रात अपने बंगले की छत पर अमिताभ बच्चन।

करवाचौथ

करवाचौथ

बीमारी के चलते बिग बी ने नहीं रख सके करवाचौथ का व्रत, मगर परिवार के साथ हर कदम पर मौजूद रहे।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय

करवाचौथ की पूजन के लिए पूजा की थाली ले जाती ऐश्वर्या राय।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन

पत्नी ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन बंगले की छत पर।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

चांद निकलने पर बहू ऐश्वर्या और बेटे अभिषेक के साथ छत पर जाते अमिताभ बच्चन।

पूजा

पूजा

करवाचौथ की पूजा के लिए घर की छत पर पहुंचता बिग बी का परिवार।

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन

चांद की पूजा के लिए साथ-साथ छत पर जाते अभिषेक-ऐश्वर्या।

जया बच्चन

जया बच्चन

करवाचौथ के दिन जया बच्चन कुछ इस अंदाज में नजर आईं।

छत पर

छत पर

पूजा की थाली लेकर छत पर जाती जया बच्चन

जया-अमिताभ

जया-अमिताभ

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद की पूजा करनी जया बच्चन।

अनिल अंबानी

अनिल अंबानी

बिग बी के घर आयोजित करवाचौथ सेलिब्रेशन में मुकेश अंबानी भी पत्नी टीना अंबानी सहित शामिल होने पहुंचे।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय

बंगले की छत पर बहू ऐश्वर्या के साथ अमिताभ बच्चन।

अमिताभ

अमिताभ

अनिल अंबानी के साथ पूजन के बाद छत से उतरते अमिताभ बच्चन।

टीना अंबानी

टीना अंबानी

अमिताभ के साथ बंगले की छत पर दिखाई दीं टीना अंबानी।

ऐश्वर्या

ऐश्वर्या

करवाचौथ की पूजा के बाद पति अभिषेक के साथ वापस लौटती ऐश्वर्या राॅय।

बच्चे

बच्चे

श्वेता बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और नाती अगस्त्य भी परिवार के साथ पूजन में शामिल हुए।

अमिताभ मीडिया के सामने

अमिताभ मीडिया के सामने

पत्रकारों से मुखातिब हुए अमिताभ बच्चन, कहा कि बीमारी के चलते और डाक्टरों की सलाह मानकर करवाचौथ का व्रत नहीं रख सके।

अनिल कपूर

अनिल कपूर

अभिनेता अनिल कपूर ने अपने घर पर करवाचौथ की पार्टी आयोजित की, जहां पहुंची बाॅलीवुड की तमाम शादीशुदा जोडि़यां।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी

अनिल कपूर के घर पर पति के साथ शिल्पा शेट्टी पहुंची।

पूजा की थाली

पूजा की थाली

करवाचौथ पर चांद की पूजा की तैयारी में नजर आईं शिल्पा शेट्टी।

चांद

चांद

छलनी में से चांद को निहारती शिल्पा, पति राज कुंद्रा भी पत्नी का निभाते नजर आए।

राज कुंद्रा

राज कुंद्रा

पत्नी शिल्पा के साथ चांद को निहारते राज कुंद्रा।

सतीश कौशिक

सतीश कौशिक

अनिल कपूर के घर पर पत्नी के साथ पहुंचे एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक।

अनुपम खेर

अनुपम खेर

पत्नी किरण खेर के साथ अनुपम खेर भी अनिल के घर पर पहुंचे।

मान्यता दत्त

मान्यता दत्त

अनिल कपूर के घर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त, साथ में कृषिका लुल्ला।

सुनीता कपूर

सुनीता कपूर

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

श्री देवी

श्री देवी

पति बोनी कपूर के साथ अनिल के घर पर श्रीदेवी भी नजर आईं।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X