कार्तिक आर्यन ने वीडियो में खींची बहन की चोटी, तो सिंगर ने किया ट्रोल- सपोर्ट में उतरे कार्तिक फैंस

हाल में ही एक्टर कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका तिवारी संग चोटी खींचते हुए पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद कुछ यूजर ने उन्हें ट्रोल किया। जबकि ज्यादा फैंस ने कार्तिक आर्यन का साथ दिया और कहा कि ये दो बहन भाइयों के बीच मस्ती व स्नेह हैं। फैंस ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि ये सिर्फ लॉकडाउन के बीच बहन भाई के बीच स्नेह है जिसे बेवजह ट्रोल करने की जरूरत नहीं है। बता दें सिंगर सोना महापात्रा ने भी कार्तिक को ट्रोल किया था।

हाल में ही कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह खाना खा रहे थे। लेकिन खाना पसंद हीं आया और वह तुरंत बहन के नजदीक जाते हैं और उसकी चोटी खींचकर उसे घुमाते हैं। हालांकि इस मस्ती के बीच बहन कृतिका नीचे गिर जाती है।

kartika aaryan

इस वीडियो पर कुछ ट्रोलर्स ने पति पत्नी और वो एक्टर को ट्रोल किया। जिसके बाद तमाम फैंस ने कार्तिक आर्यन का सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा कि कुछ लोगों को हर चीज में नेगेटिविटी दिखती है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये सिर्फ खेल था जिसके ऊपर बवाल मचाने की जरूरत नहीं है।

बता दें लॉकडाउन के बीच लगातार कार्तिक आर्यन कभी फोटो तो कभी वीडियो के जरिए फैंस को कोरोना के खिलाफ जागरुक कर रहे हैं। दर्शकों को उनकी वीडियो खूब पसंद आती है। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन ने कोरोना के खिलाफ जंग में एक करोड़ रुपये दान भी किए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन कुछ समय पहले अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर संग फिल्म पति पत्नी और वो में आए थे। ये फिल्म हिट साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X