#PictureShuru: शुरू हुई दोस्ताना 2 की तैयारी, जान्हवी - लक्ष्य - कार्तिक की पहली तस्वीर
जान्हवी कपूर, लक्ष्य और कार्तिक आर्यन, दोस्ताना 2 की तैयारी शुरू कर चुके हैं और फिल्म के सेट से या तैयारी के दौरान की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जहां तीनों एक्टर्स मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। खबर है कि फिल्म में जान्हवी और कार्तिक भाई - बहन बने हैं।
वहीं लक्ष्य और कार्तिक फिल्म में रोमांस करते नज़र आएंगे। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं कॉलिन डी कन्हा जो राजकुमार हिरानी के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं और अब धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ अपना डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए जान्हवी का कहना है कि मैं इस फिल्म को करके काफी खुश हूं। इसलिए नहीं कि फिल्म इतने मज़बूत विषय पर बात करती है बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट बहुत ही मज़ेदार है।
ऐसी फिल्में समाज में अब नॉर्मल हो रही है। गौरतलब है कि बॉलीवुड में काफी हीरो हीरोइन अभी भी ऐसे हैं जो इस तरह की फिल्मों से दूर भागते हैं और ऐसे किरदार करने में हिचकिचाते हैं लेकिन जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के चयन के साथ काफी बंदिशें तोड़ती दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications