..................... kartik aryan will play a lead role in sanjay dutt and ajay devgns upcoming - Hindi Filmibeat

अजय देवगन और संजय दत्त की खतरनाक फिल्म में इस हीरो की हुई एंट्री

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनो अपने प्रोडक्शन पर भी ध्यान दे रहे है और साथ में एक्टिंग भी कर रहे है। लगातार आ रही खबरों से पता चला था कि अजय देवगन बहुत जल्द ही साउथ की एक फिल्म के रिमेक मे काम करेगे और उस फिल्म को प्रोड्यूस करेगे। इस फिल्म के लिए संजय दत्त का नाम पहले ही सामने आ चुका था।

आपको बता दें कि जिस फिल्म की हम बात कर रहे है ये फिल्म साउथ की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म जिगरथंडा की रीमेक बनाई जा रही है। शुरुआत में ये खबरे आई थी कि इस फिल्म में संजय दत्त के साथ पहली बार फरहान अख्तर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे पर मिली जानकारी के मुताबिक फरहान अख्तर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है।

sanjay dutt, ajay devgan, farhan akhtar, kartik aaryan, संजय दत्त, फरहान अख्तर, अजय देवगन, कार्तिक आर्यन

खबरों की माने तो फरहान अख्तर के इस फिल्म को मना करने के बाद फिल्म के डायरेक्टर ने बॉलीवुड के कई स्टार्स से बात की पर कोई भी इस फिल्म को करने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद जो नाम सामने आ रहा है वो प्यार का पंचनामा फिल्म से मशहूर हुए एक्टर कार्तिक आर्यन का।

जीं हां खबरें तो यही है कि अजय और संजय की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले है। इस फिल्म की बात करें तो फिल्म साउथ की एक खतरनाक फिल्म जिगरथंडा की रीमेक है और इस फिल्म में संजय दत्त एक गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म मे संजय दत्त के साथ आपको कार्तिक आर्यन भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी लीड रोल निभाती हुए नजर आने वाली है।

फरहान अख्तर इस की फिल्म छोड़ने की वजह इसकी स्क्रिप्ट थी क्योंकि फरहान अख्तर इसकी स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहते थे और इसी के चलते उन्होने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। फिलहाल इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को फाइनल कर लिया गया है और अब वही फरहान खान वाले कैरेक्टर को प्ले करते हुए नजर आएंगे।

हाल ही में उनकी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी रिलीज होने वाली है जिसके गाने पहले से ही काफी ज्यादा हिट हो चुके है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ सन्नी सिंह और नुसरत आपको अपने अभिनय का जादू बिखेरते हुए नजर आने वाले है।

कार्तिक आर्यन एक बेहतरीन कलाकार है और वो काफी अलग तरह के एक्ट करना चाहते है। संजय दत्त के साथ पहली इस फिल्म को करना उनके लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होगा। अब देखना ये है कि अजय और संजय की ये फिल्म कब प्लॉट पर आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X