भूल भुलैया 2 के सेट पर लौंटी तब्बू, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने ऐसे किया स्वागत!
पिछले कुछ समय से अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चा चल रही है। इस समय इस फिल्म की शूटिंग चल रही है जिसको लगातार जारी रखा जा रहा है। कोरोना काल के कारण ये पहले ही काफी टल चुकी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा इस फिल्म में अभिनेत्री तब्बू भी नजर आएंगीं।
बता दें कि तब्बू उन कलाकारों में से एक हैं जो कि कई धमाकेदार फिल्में कर चुकी हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आ रही हैं। कार्तिक आर्यन लिखते हैं.. 'आपका फिर से स्वागत है तब्बू जी। लेकिन वह Bubble से बाहर आने से इनकार करती है, शूटिंग के लिए अपने पोर्टेबल Z++ बायो-बबल लाती है।'

तेजी से वायरल
कार्तिक आर्यन का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर लगातार कमेंट कर रहे हैं। पिछले साल इस फिल्म का ऐलान हुआ था और फैंस के लिए कार्तिक आर्यन ने फर्स्ट लुक भी रिलीज किया था।

टल गई रिलीज डेट
पहले यह फिल्म 31 जुलाई 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज होनी थी। कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो सकी थी।

मनाली में शूटिंग
अब मनाली की हसीन वादियों में फिल्म की शूटिंग चल रही है। कोकसर में भी फिल्म की शूटिंग हुई। फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

तारीफ की थी
पहली फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार नजर आए थे और उनके अभिनय की सबने काफी तारीफ की थी। कियारा को देखने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं।
चीन में मनाया गया आमिर खान का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तस्वीरें!


Click it and Unblock the Notifications