मिशन इंपॉसिबल में Tom Cruise को रिप्लेस करेंगे Kartik Aaryan? फ्रेडी एक्टर ने सुनाया मजेदार किस्सा

अभिनेता कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी फिल्म फ्रेडी को लेकर चर्चा में है जो कि आज रिलीज हुई है। कुछ दिनों से लगातार कार्तिक इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे और कई प्लेटफॉर्म्स पर नजर आए थे। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक आर्यन आने वाले समय में सबसे बड़े सुपरस्टार बनकर सामने आएंगे। लेकिन इस वक्त कार्तिक आर्यन का एक मजेदार किस्सा सामने आया है जिसका खुलासा खुद अभिनेता ने किया है।
दरअसल उनको लेकर कुछ समय पहले कहा गया था कि वो हॉलीवुड की फिल्म मिशन इंपॉसिबल में टॉम क्रूज को रिप्लेस करने वाले हैं। जी हां, ये एक मीम था जो कि एक्टर के पास आया था।
इसका खुलासा करते हुए कार्तिक ने कहा कि, "जब मैने ये पढ़ा तो मैं बहुत हंसा था। किसी ने हाल ही में मुझे एक मीम भेजा था कि मैं मिशन इम्पॉसिबल में भी टॉम क्रूज को रिप्लेस कर सकता हूं। मैंने इसे हंस कर टाल दिया।"

रिएक्शन चर्चा में है
कार्तिक आर्यन का ये रिएक्शन चर्चा में है और इस दौरान वो इंडिया टुडे से बात कर रहे थे। कार्तिक आर्यन काफी खुश रहते हैं और काफी उनको लेकर निगेटिव खबरें सामने आती हैं। हाल ही में उन्होने ये भी कहा था कि वो कहानियां दिल से चुनते हैं और उसमें काम करने के लिए पूरी जान झोंक देते हैं।

लगातार सफल फिल्में दे रहे हैं
कार्तिक आर्यन लगातार सफल फिल्में दे रहे हैं और आखिरी बार उनको भूल भुलैया 2 में देखा गया था। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और फैंस को काफ पसंद आई थी।

वर्कफ्रंट
इस फिल्म में वो कियारा आडवाणी और तब्बू के साथ नजर आए थे। वर्कफ्रंट पर उनका नाम फिल्म हेरा फेरी 3 से जुड़ रहा है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म में भी कार्तिक अक्षय कुमार को रिप्लेस करने वाले हैं।

आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है
इसका खुलासा परेश रावल ने किया था और कहा था कि वो फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसका आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

फ्रेडी
कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फैंस के साथ साथ उनको उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करते नजर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











