कार्तिक आर्यन की 'Shehzada'के ओपनिंग डे कलेक्शन ने किया हैरान, क्या फ्लॉप होगी फिल्म

kartik aryan

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म शहजादा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस साल रिलीज हुई एक्टर की पहली फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप जैसी साबित हो रही है। इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 6 से 7 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। इसके चलते लग रहा है कि इस बार कार्तिक का जादू फैंस पर नहीं चल पाया है।

शहजादा फिल्म का कलेक्शन

फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'शहजादा' डिजास्टर फिल्म साबित होगी। इसके नंबर बहुत खराब है। ओपनिंग डे पर मात्र 6 से 7 करोड़ रुपये के बीच कारोबार कर रही है जो कि भूल भुलैया 2 के मुकाबले 50% कम है।'

खैर वैसे तो फिल्म अपना कमाल नहीं दिखा पाई है, शहजादा की भूमिका में कार्तिक आर्यन नजर आए है। उन्होंने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म में कृति सेनन, परेश रावल, मनीषा कोइराला, राजपाल यादव, रोनित रॉय की भी अहम भूमिका है।

कार्तिक आर्यन की शहजादा फिल्म

शहजादा तेलुगु हिट फिल्म 'अला वैकुण्ठपुररामुलू' की हिंदी में बनी रीमेक है। यह फिल्म 2020 में आई थी। इसमें पूजा हेगड़े और अल्लू अर्जुन की अहम भूमिका थी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज होने के बाद यूथ में यह मूवी देखने का काफी क्रेज देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर भी 'शहजादा' ट्रेंड करने लगा। फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला सके, इसके लिए कार्तिक आर्यन ने जमकर प्रमोशन किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X