..................... kartik aryan SatyaPrem Ki Katha director Sameer Vidwans ties knot with girlfriend Juilee Sonalkar - Hindi Filmibeat

Inside Pics: डायरेक्टर ने अपनी ही असिस्टेंट से रचा ली शादी, कार्तिक आर्यन ने की खूब मस्ती

Sameer Vidwans Juilee Sonalkar Wedding

Sameer Vidwans Juilee Sonalkar Wedding: बी-टाउन में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें एक करने का काम फिल्मों ने किया है। फिल्म के सेट पर कई स्टार कपल्स की लव स्टोरी शुरू हुई है, जिसमें एक नाम जाने-माने डायरेक्टर समीर विद्वांस का नाम भी शुमार है। डेटिंग के बाद अब समीर ने अपनी लेडी लव जूली सोनलकर से शादी कर ली है।

समीर विद्वांस और जूली सोनालकर ने 29 जून को एक-दूसरे से शादी रचाई। इसी दिन समीर के निर्देशन में बनी हिट फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को भी एक साल हो गया था। इस शादी में कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज शेयर की हैं।

चंदू चैम्पियन स्टार कार्तिक आर्यन ने 1 जुलाई को इंस्टाग्राम अकाउंट पर समीर और जूली की शादी और वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर रिसेप्शन की है, जिसमें कार्तिक दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज दे रहे हैं।

दूसरी फोटो में वह 'सत्यप्रेम की कथा' के कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। बाकी फोटोज दूल्हा-दुल्हन और पार्टी में खाने का लुत्फ उठाते कार्तिक की है।

इन तस्वीरों के साथ कार्तिक आर्यन ने बताया कि समीर विद्वांस और जूली की लव स्टोरी आखिर कहां शुरू हुई। कार्तिक ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, "एक प्रेम कहानी जिसे हमने 'सत्यप्रेम की कथा' के सेट पर अपने सामने पनपते हुए देखा। आपकी खूबसूरत यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। बधाई हो समीर सर और जूली।"

बीते दिन जूली ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मराठी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। महाराष्ट्रियन ब्राइडल लुक में जूली बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने समीर क्रीम कलर की शेरवानी में अच्छे लग रहे थे। वेडिंग फोटोज के साथ जूली ने बताया कि उनकी शादी वाला दिन एपिक था, क्योंकि इस दिन चार बड़ी चीजें हुईं।

जूली ने कैप्शन में लिखा, "29 जून एपिक था। एक दिन में चार बड़े इवेंट हुए। शादी हुई, सत्यप्रेम की कथा की रिलीज को एक साल हुआ, बाबा का बर्थडे मनाया और भारत में वर्ल्ड कप जीता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X