..................... कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन के कैरेक्टर डेवलपमेंट पर किया खुलासा, ऐसा रहा एक्सपीरिएंस! Kartik Aryan revealed on the character development of Chandu Champion, such was the experience! - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन के कैरेक्टर डेवलपमेंट पर किया खुलासा, ऐसा रहा एक्सपीरिएंस!

By Filmibeat Desk
kartik aaryan chandu champion

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर बनाई गई, फिल्म 'चंदू चैंपियन' इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है, जो इस महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

जबरदस्त ट्रेलर और गाने 'सत्यानास' और 'तू है चैंपियन' के साथ बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, दर्शकों को कार्तिक आर्यन का बिल्कुल नया अवतार देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में उनकी बॉडी एकदम एथलेटिक है।

एक्टर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन उनकी डेडीकेशन को साफ तौर से दिखाता है, और यह बिना किसी शक एक्टर के लिए एक खास यात्रा रही है। चंदू चैंपियन में अपनी भूमिका की तैयारी के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा,

"चंदू चैंपियन के लिए एक फिट फिजिक बनाने और मेंटेन करने के लिए, फिल्म ने मेरे डिसिप्लिन और डेडीकेशन की सच में परीक्षा ली है। फिल्म की लंबी शूटिंग के लिए मुझे महीनों तक अच्छी कंडीशन में रहना पड़ा।

किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए मुझे हर दिन अपनी लिमिट्स को पार करना पड़ा। यह सिर्फ दिखने भर की बात नहीं थी; यह हर एक दिन उसी तरह जीने की बात थी। इसमें टफ ट्रेनिंग रूटीन में सुबह-सुबह वर्कआउट, स्ट्रिक्ट डाइट और लगातार फिजिकल और मेंटल तैयारी शामिल थी।"

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है और यह दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाली है।

Read more about: kartik aaryan chandu champion
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X