बॉलीवुड का शहजादा बनकर उभरे हैं कार्तिक आर्यन, कोविड के बाद दी पहली ब्लॉकबस्टर!
यंग सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने अपनी लेटेस्ट रिलीज भूल भुलैया 2 की सफलता के साथ साबित कर दिया कि वो बॉक्स ऑफिस के शाहजादे हैं। कार्तिक की यह फिल्म न सिर्फ साल की बिगेस्ट ओपनर है बल्कि पैनडेमिक के बाद की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म भी है जिसने बॉलीवुड को रिवाइव किया है। इतना ही नहीं कार्तिक ने अपनी फिल्म के जरिए अब तक बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत पकड़ बनाए रखा है और हाल ही में 180 करोड़ के शानदार कलेक्शन के साथ यह तेजी से आगे बड़ रही है,
बावजूद इसके कि इस साल कई बड़े बैनर और बड़े स्टार्स की फिल्में आई लेकिन कार्तिक ने सभी को पीछे छोड़ते हुए बी-टाउन के ए-लिस्टर्स के बीच अपनी जगह पक्की कर लीं। फिल्म की सफलता में इस सुपरस्टार की भूमिका के बारे में बात करते हुए,
Recommended Video

समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक लीडिंग डेली को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, "भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता है और इसका एक प्रमुख कारण कार्तिक आर्यन है।
जहां एक कॉम्बिनेशन ने अपनी सफलता का मार्ग प्रशस्त किया, चाहे वह म्यूजिक हो, एक फैक्ट कि यह हॉरर और कॉमेडी थी जो इस फिल्म में बहुत अच्छी तरह से एकीकृत की गई है, जिस तरह से उन ढाई घंटों के लिए स्क्रीनप्ले लिखा गया है, यह सबसे महत्वपूर्ण कार्तिक आर्यन की मौजूदगी हैं और जिस तरह से उन्होंने फिल्म में अभिनय किया, जो एक विनिंग फैक्टर साबित हुआ।
वह पूरी तरह से आश्चर्यचकित करने वाला था। सबसे पहले फिल्म में अक्षय कुमार की जगह में कदम रखना, जो भूल भुलैया का अभिन्न अंग थे, तो तुलना तो होही ही थी। लेकिन कार्तिक ने इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया। यही उनके पक्ष में काम किया।
यह भी फैक्ट है कि न केवल महिलाओं के बीच बल्कि पारिवारिक दर्शकों के साथ-साथ युवाओं के बीच भी उनकी जबरदस्त फॉलोइंग है, जिसने फिल्म को शानदार शुरुआत करने में मदद की है। उस फैक्टर ने एक प्रमुख तरीके से योगदान दिया जहां उनकी फैन फॉलोइंग ने काम किया और वे उन्हें देखना चाहते थे।
एक महीने के बाद भी BB2 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस करते हुए देखना अविश्वसनीय है।" विशेषज्ञों ने इस पर कमेंट करते हैं कि कैसे कार्तिक आर्यन एक सेल्फमेड सुपरस्टार हैं - अभिनेता ने बॉलीवुड के सपने के साथ इंडस्ट्री में एंटर किया , जहां उनका समर्थन करने के लिए कोई गॉडफादर या बड़े बैनर नहीं थे और इसके बाद भी उन्होंने कई हिट दिए हैं।
ज्यादातर नए और डेब्यूटेंट डायरेक्टर्स के साथ। यहां तक कि भूल भुलैया 2 वास्तव में अनीस बज्मी की एक लंबे ब्रेक के बाद की पहली फिल्म थी। जोगिंदर टुटेजा कहते हैं, "भूल भुलैया 2 के साथ यह साफ है कि कार्तिक आर्यन ने टॉप लीग में अपनी जगह मजबूत कर ली है और 'शहजादा' के आने के साथ, मैं बहुत सकारात्मक हूं कि यह एक और बड़ी फिल्म होने वाली है। कार्तिक आर्यन आगे अपने सुपर स्टारडम की पुष्टि करेंगे। "


Click it and Unblock the Notifications
