Buzz: नो एंट्री डायरेक्टर अनीस बज़्मी और कार्तिक आर्यन ने कर ली है अपनी अगली फिल्म फाइनल!

2018 में बॉलीवुड को एक नया सुपरस्टार दिया - कार्तिक आर्यन। कार्तिक इस साल के नए सुपरस्टार हैं और फिलहाल वो अपनी स्टारडम का इस्तेमाल बेहतरीन फिल्मों के चयन के साथ कर रहे हैं। अब उन्होंने वेलकम बैक और नो एंट्री जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अनीस बज़्मी का अगला प्रोजेक्ट साइन कर लिया है।

इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है और इसलिए कार्तिक की पीआर टीम पूरी कोशिश कर रही है कि प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई डीटेल्स बाहर ना जा पाएं। पिछली बार कार्तिक को करण जौहर की गुड न्यूज़ के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन पहले ही कार्तिक के बारे में खबरें मीडिया में आ गईं और धर्मा प्रोडक्शन्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

kartik-aryan-finalised-for-anees-bazmi-s-next

बाद में करण जौहर की गुड न्यूज़ में दिलजीत दोसान्ज्ह का नाम अनाउंस कर दिया गया था। इसलिए इस बार कार्तिक की टीम कोई गलती नहीं करना चाह रही है। अनीस बज़्मी फिलहाल जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म पागलपंती पर काम शुरू करने जा रहे हैं।
[बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन BOOKED, इस धमाकेदार रीमेक के लिए]

वहीं कार्तिक आर्यन, कृति सैनन के साथ दिनेश विजान की फिल्म लुकाछिपी शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा, कार्तिक का नाम, जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ किरिक पार्टी रीमेक के लिए लिया जा रहा है।

हालांकि कार्तिक आर्यन ने जब प्यार का पंचनामा के साथ अपना डेब्यू किया था तभी से सबको उनमें एक स्टार वाली झलक दिख गई थी। लेकिन इस साल अपने कंधे पर सोनू के टीटू की स्वीटी खींच कर कार्तिक ने साबित कर दिया कि वो रॉम कॉम के लिए इस समय की बेस्ट चॉइस में से एक हैं।

वैसे कार्तिक बॉलीवुड के रॉम कॉम बॉय बन चुके हैं तो आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड की कुछ बेस्ट रॉम कॉम -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X