Bhool Bhulaiyaa 3 Full Movie Leaked In HD: रिलीज के कुछ ही घंटों बाद धड़ल्ले से फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

Bhool Bhulaiyaa 3 Leaked: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'भूल भुलैया 3' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने जहां शानदार ओपनिंग की है तो वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। इसका सीधा असर कार्तिक आर्यन की इस हाइएस्ट ओपनर के कलेक्शन पर पड़ता दिखाई दे सकता है।
रिलीज के बाद लीक हो गई भूल भुलैया
दरअसल, कार्तिक आर्यन की ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। रिलीज के कुछ ही घंटे बाद फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। फिल्म लीक होना मेकर्स के साथ साथ फैंस के लिए भी झटका है। इस साल की शुरुआत में चंदू चैंपियन के खराब प्रदर्शन के बाद, अनीस बज़्मी निर्देशित इस फिल्म के साथ कार्तिक ने शानदार वापसी की।
भूल भुलैया 3 की शानदार ओपनिंग
भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। इसके साथ ही इस सप्ताह के अंत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है, रिपोर्टों से पता चलता है कि फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है, जिसके कारण कई ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मुफ्त स्ट्रीमिंग और एचडी डाउनलोड के लिए इसकी पायरेटेड कॉपी डाल दी गई है।
पायरेसी से फिल्म इंडस्ट्री का नुकसान
किसी नई रिलीज़ हुई फिल्म या वेब सीरीज को मुफ्त में देखने का एक छोटा सा लालच किसी के मन भी जगह कर सकता है, लेकिन यह जान ले कि ये एक अवैध काम है जिसके परिणाम भी काफी सीरियस हो सकते हैं। पायरेसी फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान पहुँचाती है और मेकर्स की कड़ी मेहनत पर पानी फेर देती है। इसके साथ ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी काफी बुरा असर पड़ता है।
कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को सही मायने में समर्थन देने के लिए, कानूनी और अधिकृत प्लेटफार्मों के जरिए कंटेट तक पहुंच बनाना आवश्यक है। ऐसे में सभी को पायरेसी के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है।
DISCLAIMER: फिल्मीबीट पायरेसी का प्रचार या प्रसार नहीं करता है, क्योंकि यह 1957 के कॉपीराइट अधिनियम के तहत एक आपराधिक अपराध है। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि आप ऐसी किसी भी प्रथा में भाग लेने या किसी भी रूप में पायरेसी को प्रोत्साहित करने से बचें।


Click it and Unblock the Notifications