फैंस की भीड़ में बुरी तरह फंसे कार्तिक आर्यन, हुई बदसुलूकी? हैरान कर देगा Viral Video

Kartik Aaryan Mobbed- कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ रही है और लोग उनको पसंद कर रहे हैं। ऐसे में कई बार फैंस की दीवानगी स्टार्स को परेशान कर देती है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार्तिक आर्यन पीवीआर के बाहर नजर आ रहे हैं।
जैसे ही वो बाहर आते हैं तो फैंस उनको घेर लेते हैं। बिना उनकी उनकी इजाजत लोग तस्वीरें क्लिक करते हैं और उनके साथ बदसुलूकी करते दिख रहे हैं। आप देखेंगे कि कि कैसे एक लड़का भीड़ में आता है और कार्तिक आर्यन के कंधे पर इस तरह से हाथ डालकर तस्वीर क्लिक करने लगता है जैसे उनके बचपन का मित्र है।
इसके बाद सुरक्षाकर्मी उस लड़के का हाथ खींचकर हटाता है। इस दौरान कार्तिक के साथ उनकी बहन भी थी। भीड़ से जैसे तैसे कार्तिक आर्यन निकलते हैं और गाड़ी में बैठ जाते हैँ। वीडियो काफी चौकाने वाला है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।
अक्सर सितारों के ऐसे वीडियोज दिख जाते हैं जिसमें वो फैंस के बीच फंसे हुए नजर आते हैं। कार्तिक आर्यन हालांकि अपना आपा नहीं खोते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि आराम से हालात को हैंडल करते हैं।
भूल भुलैया 3
आपको बता दें, भूल भुलैया के पार्ट में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्म में अक्षय के साथ-साथ विद्या बालन और शाइनी आहूजा भी थे। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आए थे और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन फिर से वापसी कर रहे हैं और उनके साथ त्रिप्ति डिमरी की जोड़ी बनेगी। इस फिल्म को लेकर लोग इंतजार में हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications