#CastAlert: एक हिट और एक सुपरहिट के बाद अब साथ में ब्लॉकबस्टर की तैयारी
शाहिद कपूर की पद्मावत सुपरहिट की श्रेणी में आ चुकी हैं। वहीं इस फरवरी, एक और फिल्म हिट या सुपरहिट की श्रेणी में आएगी वो है लव रंजन की कार्तिक आर्यन - नुसरत भरूचा - सनी सिंह स्टारर सोनू के टीटू की स्वीटी।
अब खबर है कि इस फिल्म के बाद कार्तिक आर्यन को एक ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है - शाहिद कपूर स्टारर बत्ती गुल मीटर चालू।

फिल्म में कार्तिक शाहिद कपूर के बाद सेकंड लीड में होंगे। फिल्म की फीमेल लीड के रूप में यामी गौतम फाइनल की जा चुकी हैं। अब देखना है कि कार्तिक इस रोल को हां करते है या नहीं।
कार्तिक की आखिरी फिल्म थी गेस्ट इन लंदन जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। अब कार्तिक लव रंजन की फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन उनकी पहचान, युवाओं में अच्छी खासी है। ऐसे में उन्हें ये फिल्म करनी चाहिए, ऐसी सलाह उन्हें कम ही लोग देंगे।
वैसे अभी भी फिल्म की कास्टिंग पूरी नहीं हुई है। जानिए वो कई फिल्में जो कास्टिंग के कारण लटकी पड़ी हैं -


Click it and Unblock the Notifications