'चंदू चैंपियन' के नए गाने 'सरफिरा' में दिखा कार्तिक आर्यन का दमदार अंदाज, फिल्म रिलीज से पहले दिखाई जर्नी

Chandu Champion New Song Sarphira: साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा प्रोड्यूस मोस्ट अवेटेड फिल्म 'चंदू चैंपियन'(Chandu Champion) में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। कबीर खान द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ऐसे में फिल्म के दमदार ट्रेलर और दो गानों की रिलीज के बाद, मेकर्स ने जोश से भरा एक और नया गाना "सरफिरा" रिलीज़ कर दिया है। बता दें कि इस गाने में कार्तिक की पूरी जर्नी देखी जा सकती है। इस फिल्म के लिए कार्तिक जी जान से मेहनत करते नजर आ रहे हैं।
पसंद किया जा रहा है सरफिरा गाना
इस सॉन्ग को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन लिखते हैं- सरफिरा...दिल मेरा, अब रुकेगा कहा! सरफ़रोशी का इरादा है.. अब झुकेगा कहां। बता दें कि 'सरफिरा' उन लोगों के लिए एक एंथम बनने जा रहा है जो अपने लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटते। यह गाना पहले से ही अलग - अलग प्लेटफार्मों पर ट्रेंड करना शुरू कर चुका है। यह गाना फिल्म के सेंट्रल कैरेक्टर मुरलीकांत की भावना और सार को दर्शाता है।
दिखा शानदार ट्रांसफॉर्मेशन
कार्तिक आर्यन जो अपनी रोल के लिए अपनी डेडीकेशन के खातिर जाने जाते हैं, उन्होंने इस फिल्म के लिए किए गए अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन गाने और फिल्म के प्रमोशनल मेटेरियल्स में साफ तौर से देखा जा सकता है। चंदू चैंपियन के किरदार में पूरी तरह ढलने की उनकी कोशिश की खूब तारीफ हो रही है, जिससे फिल्म के लिए दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
ये नामी सितारे भी आएंगे फिल्म में नजर
बता दें कि इस फिल्म का बजट 100 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा पलक लालवानी, विजय राज, भुवन अरोड़ा, राजपाल यादव अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications