कार्तिक आर्यन की मां ने इस एक्ट्रेस को किया रिजेक्ट? नहीं बनाएंगी घर की बहू, ढूंढ रही हैं इस प्रोफेशन लड़की?

Kartik Aaryan Mother rejected Ananya Pandey- कार्तिक आर्यन इस वक्त इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं। वो लगातार बेहतरीन काम तो कर ही रहे हैं और साथ ही उनका नाम भी कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता रहता है।
लेकिन अब एक वीडियो अवॉर्ड शो से वायरल हो रहा है जिसमें कार्तिक आर्यन की मां से करण जौहर बात करते दिख रहे हैं। करण जौहर इस दौरान जानना चाहते हैं कि वो किस हीरोइन से अपने बेटे की शादी करवाना चाहती हैं।
ऐसे में ऑडियंस से कोई चिल्लाता है और एक मशहूर एक्ट्रेस का नाम लेता है। हालांकि कार्तिक आर्यन की मां तुरंत ही इस रिश्ते इंकार कर देती हैं। वीडियो सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है।
किस हीरोइन का लिया नाम?
करण जौहर इस दौरान कार्तिक आर्यन की मां से पूछते हैं, 'अगर आपको बहू चूज करना हो तो आप कौन सा नाम लेंगी?' इतने में ही ऑडियंस से कोई चिल्लाता है, ''अनन्या पांडे।'' इसके बाद करण बोलते हैं, ''अनन्या पांडे है ऑडियंस की डिमांड, क्या ये घर की डिमांड भी है?'' कार्तिक आर्यन की मां कहती हैं, ''घर की डिमांड एक अच्छी डॉक्टर है।'' ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो रहा है। हालांकि कार्तिक कहते हैं कि वो डॉक्टर है और डॉक्टर अनन्या बैठी हैं। कार्तिक आर्यन को इसके बाद हंसते हुए देखा जा सकता है।
हालांकि पहली बार नहीं है जब कार्तिक आर्यन की मां ने खुले शब्दों में किसी भी हीरोइन से रिश्ता रखने के लिए मना किया है। इसके पहले भी वो कपिल शर्मा के शो में बता चुकी हैं कि वो एक डॉक्टर से ही कार्तिक की शादी करना चाहती हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि कार्तिक किसको अपना हमसफर बनाते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











