..................... कार्तिक आर्यन ने फैंस से पूछा-"दाढ़ी रखूं या नहीं", बच्चों ने जवाब में बना डाला गाना | Kartik Aaryan’s Young Fans Sings His Superhit Track With A Twist To Shave Off His Beard - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन ने फैंस से पूछा-"दाढ़ी रखूं या नहीं", बच्चों ने जवाब में बना डाला गाना, मजेदार VIDEO

By Staff

लॉकडाउन के दौरान कार्तिक आर्यन अपने दाढ़ी लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में कार्तिक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैंस से पूछा कि अपनी दाढ़ी शेव करे या नहीं? इस सवाल पर जहां कार्तिक की मां और दीपिका पादुकोण ने पहले ही शेव करने की सलाह दे दी है। अब कार्तिक के नन्हें फैंस ने भी मजेदार जवाब दिया है। बच्चों के एक ग्रूप ने कार्तिक की फिल्म के गाने के जरीए ही उन्हें शेव करने की सलाह दी है।

कार्तिक आर्यन ने अपने कुछ नन्हें फैंस का एक वीडियो शेयर किया है। पांच बच्चों का ग्रुप 'दिल चोरी साडा हो गया' (सोनू के टीटू की स्वीटी) की धुनों पर कुछ बेहतरीन लाइन्स को गा रहे हैं- 'मुह साधु जैसा हो गया है, की करिये की करिये ...' अब यह निश्चित रूप से सबसे प्यारी और सबसे अच्छी चीज है जो आज इंटरनेट पर दिखाई दी है।

Kartik Aaryan

कार्तिक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर 'द क्यूट बीयर्ड कॉन्सर्ट 'के रूप में साझा किया। उम्मीद की सकती है कि कार्तिक अपने नन्हें फैंस का ख्याल रखते हुए अब दाढ़ी शेव कर लेंगे।

लॉकडाउन के चलते कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त हैं। वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने "कोकी पूछेगा" यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है। इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे हैं। इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक 1 करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X