कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली फिल्म धमाका के साथ बनाया शानदार रिकॉर्ड, बॉलीवुड में कोई नहीं तोड़ पाएगा

कार्तिक आर्यन इस समय हर डायरेक्टर की पहली पसंद बन चुके हैं। और उन्होंने आर्या - नीरजा फेम डायरेक्टर राम माधवानी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन कार्तिक ने फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही एक शानदार रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, कार्तिक ने 14 दिसंबर को फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और 25 दिसंबर को खत्म भी कर दी है।

जी हां, कार्तिक शायद बॉलीवुड के इकलौते एक्टर होंगे जिन्होंने केवल 10 दिन में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी है। फिल्म की शूटिंग 14 को शुरू हुई थी और कार्तिक ने इसके लिए 14 दिन की डेट्स दी थीं। लेकिन कार्तिक ने अपना काम 10 ही दिन में पूरा कर दिया।

kartik-aaryan-wraps-up-next-film-dhamaka-in-a-set-record-of-10-days

गौरतलब है कि फिल्म एक आतंकवादी हमले पर आधारित है और इसलिए ज़्यादातर शूटिंग इन-डोर थी। कुछ ही सीन के लिए आउटडोर शूट की ज़रूरत थी। इसलिए लगभग 300 क्रू के लिए एक पूरा होटल बुक किया गया था और हर किसी का कोविड टेस्ट करवाया गया था। पूरा होटल बुक करने के पीछे भी सबकी सुरक्षा का मुद्दा था।

राम माधवानी ने फिल्म की शूटिंग से पहले बेहद डीटेल में स्टोरीबोर्ड तैयार कर लिया था। हर सीन उनके पास डीटेल में था जिससे कि शूटिंग फटाफट निपटाई जा सके। कैमरा एंगल से लेकर एक्टर की प्रोफाइल तक राम माधवानी ने सब कुछ अपने स्टोरी बोर्ड में तैयार रखा था। इसलिए शूटिंग शुरू होते ही एक दिन में कम से कम 5 सीन तक पूरे कर लिए गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X