..................... Kartik Aaryan wraps up his first schedule of Shehzada, shares picture from lavish haveli set in Film City | कार्तिक आर्यन ने 'शहजादा' का पहला शेड्यूल किया पूरा, भव्य हवेली के सेट से शेयर की तस्वीर - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन ने 'शहजादा' का पहला शेड्यूल किया पूरा, भव्य हवेली के सेट से शेयर की तस्वीर

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'शहजादा' फ्लोर पर आ चुकी है और जोरशोर से इसकी शूटिंग शुरु है। भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। बीते दिन कार्तिक ने फिल्म के 20 दिनों के अपने पहले शेड्यूल को पूरा कर लिया है।

कार्तिक आर्यन, कृति सनोन, मनीषा कोईराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेड़कर अभिनीत इस फिल्म के लिए फिल्म सिटी में राजसी हवेली का भव्य सेट तैयार किया गया था, जहां पहला शेड्यूल फिल्माया गया।

Kartik Aaryan wraps up her first schedule of Shehzada

फिल्म एक एक्शन पैक्ड फैमिली म्यूजिकल फिल्म है, जिसका संगीत प्रीतम ने दिया है। इस शेड्यूल को पूरा करने के बाद, टीम दिल्ली में फिल्म के बाहरी हिस्से की शूटिंग के लिए जाएगी। बता दें, शहजादा 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

फिल्म के पहले शेड्यूल के बारे में बोलते हुए, निर्माता भूषण कुमार कहते हैं, "शहजादा का यह पहला शेड्यूल शानदार रहा है। कृति, कार्तिक और बाकी कलाकारों ने अद्भुत क्षण बनाए हैं।" निर्माता अमन गिल कहते हैं, "हमने फिल्म के हवेली के हिस्सों के अंदरूनी हिस्सों को शानदार ढंग से माउंट और शूट किया है और शहजादा के लार्जर देन लाइफ स्केल को लेकर उत्साहित हैं। हम दिल्ली में फिल्म के आउटडोर शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

कार्तिक आर्यन की बात करें तो.. हाल ही में एक्टर ने 'भूल भूलैया 2' और फिर अपनी फिल्म 'फ्रेडी' की शूटिंग खत्म की है, जिसमें उनके साथ हैं अलाया एफ।फिलहाल एक्टर के पास तीन- चार फिल्में और हैं, जिनमें से कुछ का ऐलान हो चुका है, जबकि कुछ अफवाहों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X