..................... संजय लीला भंसाली के साथ बाजीराव मस्तानी का रीमेक बनाना चाहते हैं कार्तिक आर्यन Kartik Aaryan Would Go Rushing To Sanjay Leela Bhansali If He Ever Goes Bald - Hindi Filmibeat

संजय लीला भंसाली के साथ बाजीराव मस्तानी का रीमेक बनाना चाहते हैं कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनका बेहतरीन अभिनय, उनकी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन मस्ती सभी चीजों को उनके फैंस जमकर पसंद करते हैं। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन का हेयरस्टाइल के बीच खूब पॉपुलर होता है। तभी तो इन दिनों सोशल मीडिया पर #HairLikeKartikAaryan जैसा हैशटैग ट्रेंड करता दिखाई देता है।

खैर हाल ही में ही कार्तिक आर्यन ने एक मैगज़ीन के इंटरव्यू जब उनके हेयरस्टाइल से जुड़ा एक सवाल पूछा गया तो उनका फनी जवाब आया। एक्टर से पूछा गया कि अगर एक सुबह वह खुद को गंजा पाएं तो वह क्या करेंगे? इस पर कार्तिक ने तुरंत जवाब दिया कि वह संजय लीला भंसाली के पास जाएंगे और उनसे बाजीराव मस्तानी का रीमेक बनाने को लेकर अनुरोध करेंगे।

बेशक ये जवाब कार्तिक आर्यन ने मजाक में ही दिया हो लेकिन फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर वह पहले भी अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं। कार्तिक ने इससे पहले भी साफ किया है कि वह निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहते हैं।

Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन लगातार लॉकडाउन में भी पॉपुलर हो रहे हैं। मदर्स डे पर भी उन्होंने मां के साथ फनी वीडियो शेयर की जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद की गई।

बात करें कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों की तो वह भूल भुलैया 2, दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इसके अलावा ओम राउत की अगली एक्शन फिल्म में काम करने की चर्चा भी है। अब लॉकडाउन खुलने के बाद ही फिल्मों का सफर फिर शुरू हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X