संजय लीला भंसाली, शूजित सरकार, जोया अख्तर के साथ काम करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन
आज कार्तिक आर्यन भले ही निर्माता- निर्देशकों की टॉप लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। लेकिन हाल ही में कार्तिक ने अपनी विश लिस्ट रिवील की है, जिन निर्देशकों के साथ वो काम करना चाहते हैं। कार्तिक आर्यन कहते हैं,"मैं संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर और शूजीत सरकार के कॉल का इंतजार कर रहा हूं, जो मेरी विश लिस्ट में हैं। मैं अपनी सफलता को उस दिन गंभीरता से लूंगा, जब मैं इन फिल्मकारों के साथ फिल्में साइन करूंगा।"
लाखों दिलों की धड़कन कार्तिक आर्यन ने हमें अपनी अब तक की सभी फिल्मों से खूब एंटरटेन किया है। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और काम के प्रति उनके प्यार ने उन्हें प्रमुख निर्देशकों की लिस्ट में बतौर एक अभिनेता के रूप में शामिल है। अपने अब तक के करियर में उन्होंने इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशकों के साथ काम किया है और उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट से यह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

लेकिन, जैसा कि हमेशा कहा जाता है कि एक सफल आदमी कभी संतुष्ट नहीं होता है, वह पहले से अधिक चाहता है और इसीलिए कार्तिक जो वर्तमान में भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे हैं, वे संजय लीला भंसाली, शूजीत सरकार और जोया अख्तर जैसे मेगा निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं। कार्तिक ने हमेशा समझदारी से अपनी भूमिकाओं को चुना है और अब उन्होंने उन निर्देशकों का नाम उजागर किया है , जिनके साथ काम करने की इच्छा कार्तिक अपने दिल में रखते हैं।
हमें उम्मीद है कि यह कॉल कार्तिक के लिए जल्द ही आएंगे और हमे कार्तिक के अभिनय ले अलग पहलू को देखने का मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications