कार्तिक आर्यन अगली फिल्म में बनेगे क्रिकेटर? गुंजन सक्सेना निर्देशक की धमाकेदार फिल्म!
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जब से अपने करियर की शुरुआत की है उनकी फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ी है और अब उनको बॉलीवुड में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनको लगातार कई धमाकेदार खबरें सामने आती रहती हैं और हाल ही में उन्होने अपनी पसंदीदा कार भी खरीदी है। लेकिन इस समय उनको लेकर जो खबर सामने आ रही है वो उनके फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है।
पता चला है कि कार्तिक आर्यन अपने अगले प्रोजेक्ट में एक क्रिकेटर का रोल करने वाले हैं। खबरों की मानें तो गुंजन सक्सेना के निर्देशक शरण शर्मा एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जो कि क्रिकेट पर आधारित है। खबरें हैं कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में एक क्रिकेटर का रोल करने जा रहे हैं जिसकी तैयारी वो जल्दी ही शुरु करेंगे। हालांकि इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है लेकिन जल्दी ही डिटेल्स सामने आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications