कार्तिक आर्यन ने तोड़ा चीनी कंपनियों से नाता, भारत-चाइना तनाव के बीच देशहित में लिया बड़ा फैसला
भारत चीन तनाव के चलते हाल में ही भारतीय सरकार ने 59 चाइनीज ऐप बंद करने का निर्णय लिया। जिसके बाद से ये बहस शुरू हो गई थी कि राष्ट्रहित की बात है तो बॉलीवुड सितारे क्यों चाइनीज ब्रांड को प्रमोट करते हैं। इसके बाद ऐसे संकेत सामने आ रहे हैं कि बॉलीवुड के कार्तिक आर्यन पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं जिन्होंने चीनी सामान के प्रचार प्रसार पर रोक लगा दी है। फिलहाल कार्तिक आर्यन की ओर से आधिकारिक तौर इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।
पति पत्नी और वो एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने चाइनीज मोबाइल कंपनी ओप्पो से नाता तोड़ दिया है। उन्होंने हाल में ही एक फोटो भी शेयर की जिसमें उनके हाथ में आईफोन नजर आया। अगर ऐसा हुआ तो, कार्तिक आर्यन पहले अभिनेता बन जाएंगे जिन्होंने देशहित में ऐसा कदम उठाया हो। उनके इस कदम की अभी से प्रशंसा हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











