..................... Kartik aaryan will be the part of Sanjay leela bhansali film? - Hindi Filmibeat

संजय लीला भंसाली की फिल्म में कार्तिक आर्यन की एंट्री? अब होगा बड़ा धमाका!

हिंदी फिल्मों में जब शानदार सेट और जानदार कहानी की बात होती है तो संजय लीला भंसाली की फिल्मों पर आपकी नजर तो जरूर जाती होगी। इस समय उनको और कार्तिक आर्यन को लेकर खबर सामने आ रही है। पता चला है कि कार्तिक आर्यन संजय लीला भंसाली की फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। फिलहाल वो 6 द‍िसंबर को र‍िलीज होने वाली अपनी फ‍िल्‍म पति पत्‍नी और वो के प्रमोशन में बिजी हैं।

काफी समय पहले खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन..आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में हो सकते थे लेकिन डेट्स को लेकर वो इस फिल्म को नहीं कर पाए। लेकिन संजय लीला भंसाली ने उनको अगली फिल्म में मौका दे दिया है। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

kartik aaryan, sanjay leela bhansali, कार्तिक आर्यन, संजय लीला भंसाली

अब देखना ये है कि क्या बड़ा धमाका होता है। पति पत्नी और वो की बात करें तो इस फिल्म को मुदस्‍सर अजीज के न‍िर्देशित कर रहे हैं जिसमें कार्तिक आर्यन चिंटू त्‍यागी नाम के एक लड़के का रोल निभा रहे हैं,

वहीं भूमि पेडनेकर उनकी पत्‍नी के रोल में हैं। वहीं अनन्‍या पांडे उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएंगी। नजर डालते हैं कार्तिक आर्यन की कुछ शानदार फिल्मों पर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X