कोरियन फिल्म 'टेरर लाइव' के रीमेक में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन? तगड़ा खुलासा
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस समय कई ऐसी फिल्में बन रही हैं जिनको दूसरी भाषाओं से डब किया जा रहा है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे भी एक कोरियन फिल्म की रीमेक है। लेकिन इस समय जो खबर अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर सामने आ रही है वो काफी शानदार है। पता चला है कि कार्तिक आर्यन एक फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं जो कि कोरियन रीमेक होगी।
खबर है कि इस फिल्म को लेकर तैयारियां चल रही हैं और इस फिल्म को राम माधवनी निर्देशित करने वाले हैं। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म को साइन कर लिया है लेकिन फिल्म का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।

पिंकविला के मुताबिक कोरियन फिल्म टेरर लाइव की हिंदी रीमेक में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को कोरिया में काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन के किरदार की बात करें तो वो एक न्यूजमैन का किरदार निभाएंगे जो कि शानदार साबित होने वाला है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक आतंकवादी का इंटरव्यू करते नजर आएंगे जिसने काफी बड़ा कांड किया है।
फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान कब होता है और इस फिल्म कौन सी एक्ट्रेस नजर आती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। कार्तिक आर्यन इसके अलावा फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications