..................... Kartik Aaryan went to have Turkish Ice cream but know what happened, actor gave reply. दुबई में 'शहजादा' कार्तिक आर्यन के साथ हुई मस्ती भरी छेड़खानी, इसके बाद जो हुआ। - Hindi Filmibeat

दुबई में 'शहजादा' कार्तिक आर्यन के साथ हुई मस्ती भरी छेड़खानी, इसके बाद जो हुआ...

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan promoting Shehzada: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कार्तिक आर्यन फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं कृति सेनन के साथ प्रमोशन के सिलसिले में कई जगहों पर जा रहे हैं। इसी सिलसिले में कार्तिक आर्यन दुबई में थे जहां उन्होंने प्रमोशनल के साथ खूब मस्ती भी की। कार्तिक आर्यन ने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की है।

कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि, आम लोगों की तरह वो भी तुर्की आइसक्रीम खाने के लिए पहुंचे लेकिन इस दौरान उनके साथ खूब मस्ती और मजाक किया गया। उन्हें भी तुर्की आइसक्रीम खाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। कार्तिक आर्यन ने खुद इसकी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लोग भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो में आप देखेंगे कि, कार्तिक आर्यन आइसक्रीम लेने के लिए खड़े हैं लेकिन काफी मशक्कत और छेड़खानियों के बाद आखिरकार आइसक्रीम वाला उन्हें आइसक्रीम देता है। एक समय तो ऐसा भी आता है जब आइसक्रीम की जगह पर कार्तिक आर्यन के मुंह में टिश्यू पेपर चला जाता है। वहां खड़े लोग भी कार्तिक को देखकर हंसने लगते हैं तो खुद एक्टर भी मुस्कुराते नजर आते हैं।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म 'शहजादा' का गाना प्ले हो रहा है। कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- इतनी छेड़खानियां की इसने कि भूख ही मर गई। साथ ही कार्तिक आर्यन ने #Dubai #Shehzada #SugarFree जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है।

कार्तिक आर्यन के वीडियो पर कई यूजर्स ने कॉमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है- ये लोग एक्टर्स को भी नहीं छोड़ते हैं। एक और यूजर ने लिखा है- अब कार्तिक का पेशेंस खत्म हुआ और मोनोलोग आएगा। एक और यूजर ने लिखा है- उसको बोलो डेंटिस्ट फ्रेडी जिनवाला से मस्ती नहीं वरना दांत उखाड़ देंगे वरना। एक और यूजर ने लिखा है- रुह बाबा एक मंत्र फेंक के मारिये।

बता दें कि, कार्तिक आर्यन स्टारर 'शहजादा' 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। वहीं, फिल्म कृति सेनन कार्तिक के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X