Kartik Aaryan को देख स्कूल बस में बैठे बच्चों ने किया कुछ ऐसा, मजेदार था 'शहजादा' का रिएक्शन!

kartik aaryan, shehzada

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है ये किसी से छिपा नहीं हैं और ऐसा कहा जाता है कि उनको बच्चे कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं। ये बात सच है या झूठ इस वीडियो को देखकर आपको सबकुछ क्लियर हो जाएगा। दरअसल इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में कुछ स्कूली बच्चे दिख रहे हैं जो कि स्कूल बस में बैठे हुए हैं।

कार्तिक आर्यन की गाड़ी इस बस के बगल से निकलती है तो बच्चे उनको पहचान जाते हैं और उनको देखकर हाथ हिलाने लगते हैं। फिर क्या था कार्तिक आर्यन जो कि कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं,

अपनी कार का मिरर नीचे करते हैं और उन बच्चों को भी हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं। हालांकि ये सब करते वक्त वो अपने मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और इसको खुद कार्तिक ने पोस्ट किया है।

इसके साथ कार्तिक ने लिखा है, ''ट्रैफिक हो तो ऐसा।'' जी हां, इस दौरान ट्रैफिक में दोनों गाडियां काफी स्लो चल रहीं थी जिसके बाद ऐसा कुछ सामने आया है। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर कई लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और इस वीडियो को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

एक ने लिखा, ''मेरा बेटा बस में है, बहुत उत्साहित होकर घर आया, साझा करने के लिए धन्यवाद।'' जबकि एक ने लिखा है, ''मुझे अगर सुशांत सिंह के बाद कोई अच्छा लगा है तो वो हैं कार्तिक वह बहुत विनम्र व्यक्ति हैं, कार्तिक से फुल एसएसआर वाली वाइब्स आती हैं।''

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस वक्त कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा थिएटर्स में है और इसके कलेक्शन इतना खुश करने वाले नहीं हैं। हालांकि कार्तिक को उम्मीद थी कि फिल्म इससे अच्छा करेगी।

More from Filmibeat

Read more about: kartik aaryan shehzada
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X