कार्तिक आर्यन को ऑफर की गई थी 10 करोड़ फीस- लेकिन कर दिया फिल्म रिजेक्ट, जानें क्यों!
Recommended Video

पिछले कुछ समय से सुर्खियां बटोर रहे एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में खुलासा किया कि, सोनू के टीटू की स्वीटी की सफलता के बाद उन्हें एक फिल्म के लिए 10 करोड़ की फीस ऑफर की गई थी। लेकिन कार्तिक ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। कार्तिक ने कहा, मैं उस रोल के साथ खुद को मैच ही नहीं कर पा रहा था, मैं सिर्फ पैंसों के लिए फिल्म नहीं करना चाहता।
लव रंजन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। साथ ही फिल्म से कार्तिक आर्यन को नई पहचान मिली। कार्तिक को रातोंरात बॉलीवुड का नया सुपरस्टार कहा जाने लगा। और ऐसे में उनके पास फिल्मों की लाइन भी लग गई।

कार्तिक ने अपनी फिल्मों पर कहा, सोनू की टीटू की स्वीटी के बाद मुझे एक फिल्म के लिए 10 करोड़ ऑफर हुए थे। लेकिन मैं रोल के साथ खुद को मैच नहीं कर पाया इसलिए मैंने फिल्म ऑफर ठुकरा दिया था। मैं पैसों के लिए फिल्म नहीं करता। मैं ऐसे हालात में नहीं हूं जहां मुझे अपनी जीविका के लिए पैसों की बहुत ज्यादा पर जरूरत हो।


Click it and Unblock the Notifications