दीपिका पादुकोण की तस्वीर साझा करते हुए बोले कार्तिक आर्यन- 'है किसी डायरेक्टर में हिम्मत'
सभी को पता है कि इस समय अभिनेता कार्तिक आर्यन एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में दे रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पति पत्नी और वो में उन्होने शानदार अभिनय किया था। लेकिन कार्तिक आर्यन इस समय अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं जो कि उन्होने दीपिका पादुकोण की वजह से किया था। दरअसल कार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण के साथ काम करने की इच्छा जताई है।
उन्होने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें कार्तिक आर्यन.. मैने प्यार किया लुक में दिख रहीं है तो वहीं दीपिका पादुकोण ओम शांति ओम वाले गेटअप में हैं।

इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन ने लिखा है... 'है किसी डायरेक्टर में हिम्मत' उस पर दीपिका पादुकोण ने लिखा है कि.. 'अगर आप किसी चीज को सच्चे दिल से चाहो तो' हालांकि इसके बाद कार्तिक ने फिर लिखा कि.. 'क्योंकि तब से कायनात इस कोशिश में लगी है'
बता दें कि ये शाहरुख खान का एक मशहूर डायलॉग है। हालांकि कार्तिक आर्यन के साथ हाल ही में दीपिका पादुकोण ने फिल्म पति पत्नी और वो प्रमोशन किया था। अब देखना ये है कि दीपिका पादुकोण के साथ काम करने का उनका सपना पूरा होता है या नहीं..


Click it and Unblock the Notifications
