मंजुलिका से लड़ने के लिए Stree की मदद लेना चाहते हैं Kartik Aaryan, बोले- मैं श्रद्धा कपूर को...

Kartik Aaryan Wants To Take Help Shraddha Kapoor: कार्तिक आर्यन अभी के समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर बन चुके हैं और आपको बता दें कि बैक टू बैक वह बेहतरीन फिल्में दर्शकों के बीच में लेकर आ रहे हैं। इस समय कार्तिक आर्यन अपनी 'भूल भुलैया 3' फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं जिसको दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज किया गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म में परफॉर्मेंस दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की गई। लेकिन अब इसी बीच कार्तिक का एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जो एक इंटरव्यू के दौरान का है। इस इंटरव्यू में होस्ट ने उनसे सवाल किया कि मंजूलिका से लड़ने के लिए आपको किसी बॉलीवुड या हॉलीवुड एक्टर की जरूरत पड़े तो आप किसकी मदद लेंगे।
तो वीडियो में कार्तिक आर्यन वहां पर बैठे हुए दशकों से पूछते हैं कि यह कौन हेल्प कर सकता है। तो भीड़ में से आवाज आती है कि 'स्त्री'। तभी कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर का नाम लेते हैं और हंसने लग जाते हैं। कार्तिक आर्यन ने कहा कि "मैं श्रद्धा कपूर यानी कि स्त्री की हेल्प लेना चाहूंगा।" अब इस वीडियो के बाद लोग भी श्रद्धा और कार्तिक को साथ में देखना चाहते हैं।
लगातार कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर कमेंट नजर आ रहे हैं और लोग खूब इस पर टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "श्रद्धा कपूर का फिल्म में कैमियो होता तो मजा आ जाता।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "टी-सीरीज एक श्रद्धा कपूर का प्रोमो सॉन्ग रख लो, फायदे में रहोगे।"


Click it and Unblock the Notifications











