सलमान खान और आमिर खान के साथ कार्तिक आर्यन- निर्देशक ने शेयर की 6 साल पुरानी अनदेखी तस्वीर
फिल्ममेकर सुभाष घई में अपने सोशल मीडिया पर 2015 में ली गयी अपने जन्मदिन के जश्न की तस्वीर शेयर की है, जहां आमिर खान, सलमान खान के साथ कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। बता दें, कार्तिक साल 2014 में आई सुभाष घई की फिल्म 'कांची' में बतौर हीरो नजर आए थे। यह तस्वीर उन्हीं दिनों की है। सुभाष घई के तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- कार्तिक पर गर्व है।
इंडस्ट्री के शोमैन सुभाष घई ने शाहरुख खान, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित जैसे कुछ सबसे बड़े सितारों के साथ काम किया है। साथ ही कई नए कलाकारों को भी अपनी फिल्म से स्टार बनाया है। सुभाष घई की आखिरी फिल्म 2014 में आयी थी- कांची। जिसमें निर्देशक ने एक सच्चे कलाकार को पहचानते हुए कार्तिक आर्यन को मुख्य भूमिका में लिया था।

सुभाष घई ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा है, मेरे बर्थडे पार्टी 2015 पर मैंने कार्तिक आर्यन की आंखों में सपने देखे जो मेरी आखिरी फिल्म के हीरो थे। कार्तिक आमिर खान और सलमान खान की तरह सुपरस्टार बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आज मुझे कार्तिक पर खुशी और गर्व है। उन्होंने सफलता की सीढ़ी पकड़ी है। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है।


Click it and Unblock the Notifications